सोनीपत, 23 फ़रवरी (हि.स.)। जिले

की अपराध शाखा पश्चिम पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में दो आरोपियों

को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 पेटी शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी गांव ताजपुर
निवासी अंकित व गांव माहरा निवासी अनिल हैं।
पुलिस
के अनुसार 22 फरवरी 2026 को उप निरीक्षक आजाद अपनी टीम के साथ कालूपुर चुंगी क्षेत्र
में मौजूद थे। अवैध शराब की तस्करी की जानकारी मिली और चंडीगढ़ से शराब लाकर दिल्ली
में आपूर्ति की जाती है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ककरोई मोड़ स्थित पुराने शराब
ठेके के पास एक घेर में पहुंची, जहां एक बोलेरो पिकअप वाहन खड़ा मिला। चालक सीट पर
बैठे व्यक्ति को काबू कर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम अंकित बताया। वाहन
की तलाशी लेने पर उसमें 25 पेटी बोतल रम तथा 20 पेटी पव्वा व्हिस्की बरामद हुई। जांच
में वाहन की नम्बर प्लेट नकली मिली। इस संबंध में पुलिस ने थाना सदर सोनीपत में मामला
दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को
न्यायालय में पेश किया। जहां से अंकित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि अनिल
को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना
