सोनीपत, 30 जनवरी (हि.स.)। प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने और नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित कराने के उद्देश्य

से उपायुक्त सुशील सारवान ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय का औचक
निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों
की स्थिति और नागरिकों के साथ व्यवहार को परखा गया।
उपायुक्त
ने सभी नागरिक सेवाएं निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध करवाने के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि कार्यालय समय पर खुलना चाहिए और सभी अधिकारी
व कर्मचारी समय पर उपस्थित रहें। किसी भी कार्य से आए नागरिक के साथ शालीन व्यवहार
किया जाए तथा उसके कार्य को पूरा करवाने में पूरा सहयोग दिया जाए। निरीक्षण
के दौरान उपायुक्त ने कार्यालयों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया
कि कार्यालय परिसर स्वच्छ रहना चाहिए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने
यह भी निर्देश दिए कि जिस भी शाखा में किसी कार्य से संबंधित पत्र प्राप्त हो, उस पर
तत्काल कार्रवाई की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या
कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण
के समय अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम सुभाष चंद्र, तहसीलदार कीर्ति दहिया
सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना
