वाराणसी, 27 जनवरी(हि. स.)। उत्तर प्रदेश सरकार में स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया। वाराणसी शहर उत्तरी विधानसभा के सारनाथ मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद विकास निधि से होने वाले कार्य का शिलान्यास प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने भूमि पूजन के साथ नारियल फोड़कर किया।

इससे सम्बंधित स्वीकृत कार्य का नाम रमरेपुर वार्ड न.59 भक्ति नगर कालोनी स्थित आर.बी.एस. अकेडमी के पहले से विकास प्रताप सिंह के मकान तक जल निकासी एवं सम्पर्क मार्ग स्वीकृत लम्बाई 76 मीटर स्वीकृत लागत 7.48 लाख है। इसकी कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग प्रखण्ड वाराणसी है। इस अवसर पर गुलाब श्रीवास्तव, अवधेश राय, अशोक कुमार पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय, विवेक सिंह, विकास सिंह, ए.के. वर्मा, दीक्षा सिंह, मीडिया सम्पर्क विभाग के सह संयोजक अशोक पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / शरद
