जम्मू, 07 फ़रवरी (हि.स.)।

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने राष्ट्रव्यापी सबसे बड़े हाथ की स्वच्छता अभियान का रिकॉर्ड बनाया है। सेन्य नर्सिंग सेवा शताब्दी वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने एक अखिल एएफएमएस हाथ की स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जिसमें राष्ट्रीय और एशियाई दोनों श्रेणियों में रक्षा कर्मियों द्वारा सबसे बड़े राष्ट्रव्यापी हाथ की स्वच्छता अभियान का रिकॉर्ड बनाया गया। जम्मू कैंट स्थित 166 सैन्य अस्पताल में 575 से अधिक एएफएमएस कर्मियों और नागरिक कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अभियान ने संक्रमणों की रोकथाम, रोगी सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं की समग्र गुणवत्ता बढ़ाने में हाथ की स्वच्छता के महत्व को उजागर किया।

यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और संक्रमण नियंत्रण के प्रति एएफएमएस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रथाओं में एक नया मानदंड स्थापित करती है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
