कटिहार, 26 जनवरी (हि.स.)। नगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हवाई फायरिंग वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दो लोगों की पहचान हुई है, तीसरे की तलाश जारी है।

वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान किशन सिंह (26 वर्ष) और बिट्टू कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर वार्ड संख्या-33 के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के सत्यापन में तीन व्यक्तियों द्वारा हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है। एक अन्य व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह
