अररिया 04 अप्रैल(हि.स.)। जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या एक टप्पू टोला में वर्षों से अतिक्रमित जमीन को पटना के हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।भरगामा थाना पुलिस के साथ अन्य थाना की पुलिस और पुलिस लाइन से भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंचे।जहां लोगों से अतिक्रमित जमीन को मुक्त करने के लिए पहल करने पर अतिक्रमणकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से उलझ पड़ा,जिसको खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्की लाठी चार्ज भी करनी पड़ी।

पुलिस ने अतिक्रमणकारियों में शामिल महिला और पुलिस को खदेड़ दिया।जिसके बाद अतिक्रमणकारियों के द्वारा पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया गया।लेकिन बाद में पुलिस सख्ती के साथ सबों को खदेड़ दिया।जिसके बाद जोत वाली जमीन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के देखरेख में ट्रैक्टर चलाकर उसे जोत दिया गया।वहीं अतिक्रमण कर बनाए गए कच्चे मकानों पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त किया गया।
मामले को लेकर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर एसपी द्वारा गठित टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
