मुरादाबाद, 08 फरवरी (हि.स.)। हिंदू सम्मेलन समिति प्रीत विहार एवं मिलन विहार की ओर से रविवार शाम को सामुदायिक केंद्र प्रीत विहार में विराट हिंदू सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता अयोध्या धाम से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी श्री राम बालक दास जी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट रहना होगा। हमारी एकता ही हमारी शक्ति होगी।

सह महानगर प्रचार प्रमुख व हिंदू कॉलेज इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेश ने संघ की 100 वर्ष यात्रा के विषय में अपने विचार रखे। होम्योपैथिक चिकित्सक एवं महानगर संघचालक डॉ विनीत गुप्ता ने पंच परिवर्तन के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किये। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी संजय गिरी महाराज अध्यक्ष एवं बालाजी सम्राट अशोक नगर ने भी हिंदू सम्मेलन के इस विराट सम्मेलन में आए हुए सभी नागरिकों महिलाओं एवं बच्चों को अपने आशीर्वचन प्रदान किया।

समिति में संरक्षक पंकज सक्सेना, महेश चंद्र शर्मा, अनिल सक्सेना, संजीव वाल्मीकि, नरेश अरोड़ा, विजेंद्र, आशीष बंसल, डॉ बी कुमार, अमर सिंह एडवोकेट, दीपक रस्तोगी, दीपक कुमार, जया किशोर, सोनू आर्य, स्वाति भटनागर आदि प्रीत विहार और मिलन विहार के सभी नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन समिति के सचिव विपुल गुप्ता ने किया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
