बरपेटा (असम), 15 अप्रैल (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की गई है। यह भविष्यवाणी बरपेटा सत्र में बुधवार को की गई, जिसने स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा बटोरी है।

बरपेटा सत्र के दैवज्ञ त्रिदीप शर्मा दलोई ने पारंपरिक ‘वर्षफल’ गणना के आधार पर यह दावा किया। उनके अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 85 से 90 सीटें हासिल कर सकता है।
धार्मिक और ज्योतिषीय परंपराओं पर आधारित इस भविष्यवाणी को लेकर क्षेत्र में उत्सुकता का माहौल है, वहीं राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ज्ञात प्रति वर्ष नव वर्ष पर वार्षिक पंचांग जारी किया जाता है, जिसमें कई तरह की भविष्यवाणियां की जाती हैं। असमिया नव वर्ष का आज पहला दिन है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
