पुलिस ने दोनों को पकड़ा, पूछताछ जारी

हिसार, 16 फरवरी (हि.स.)। शहर के साथ लगते गांव

चंदन नगर स्थित ओम टाइल्स के व्यापारी गगन गक्खड़ से रंगदारी मांगने का मामला सामने
आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रंगदारी मांगने वाले दोनों बदमाश नशेड़ी
किस्म के है और इसी के चलते उन्होंने रंगदारी में व्यापारी से फिरौती में काले रंग
की बोलेरो मांग डाली।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों
बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि ये
दोनों बदमाश चंदन नगर के ही रहने वाले हैं और नशे का काम करते हैं।
बताया जा है कि
नशे में ही इन बदमाशों ने फिरोती में काले रंग की बोलरो की डिमांड की।
यह पूरी घटना
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे दो
बदमाश बाइक पर आते हैं और बेखौफ होकर व्यापारी से फिरौती मांगते हैं और एक मिनट में
आराम से चले जाते हैं।
यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फुटेज के अनुसार
बाइक से जब एक बदमाश उतरता है तो वह पूरी तरह नशे में लड़खड़ा जाता है और बीड़ी पीता हुआ
शोरूम में घुस जाता है। इसके बाद वह ब्लैक रंग की बोलेरो मांगता है।
बदमाशों के जाने
के बाद व्यापारी ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण
किया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ
के बाद ही पता चलेगा कि वे किसी गिरोह से जुड़े हैं या नशे की हालत में ही रंगदारी
मांगी है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर
