जनकल्याणकारी नीतियां बनाकर प्रदेश के हर वर्ग

के चहेते बने मुख्यमंत्री सैनी
हिसार, 25 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री नायब सिंह
सैनी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को मॉडल टाउन स्थित जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी के कार्यालय
में हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं द्वारा अनेक पदाधिकारियों
व कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। पतंजलि योगपीठ
के मुकेश कुमार व पतंजलि के सदस्यों ने रविवार काे मंत्रोचारण कर हवन यज्ञ किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना
करते हुए हवन में आहुतियां डाली गई। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, कैबिनेट मंत्री रणबीर
गंगवा, विधायक रणधीर पनिहार, मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने इस
अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश दिन दोगुनी व रात
चौगुनी उन्नति कर रहा है। उन्होंने प्रदेश के विकास व आम जनता के कल्याण की अनेक नीतियां
लागू की है, जिसके चलते उनका हर वर्ग में सम्मान बढ़ा है। ऐसे में मुख्यमंत्री के जन्मदिन
के अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ में हम उनकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते
हैं।
जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया
कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय सहित जिला
भर में अनेक स्थानों पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मॉडल टाउन में आयोजित हवन
कार्यक्रम में जिला महामंत्री आशीष जोशी, जगदीश जिंदल, प्रवीन जैन, पीयूष मेहता, राजेन्द्र
सपड़ा, सतीश सुरलिया, ईश आर्य, अजय कांत जांगड़ा, राकेश गुलाटी, पिंकी शर्मा, सुरेन्द्र
सैनी, अजय बेनीवाल, धर्मवीर पानू, महेंद्र सिंह पानू, सरोज सिहाग, सीमा शर्मा, उषा
कौशिक, प्रोमिला पूनिया, रतन सैनी, अनिल सैनी, लोकेश असीजा, राहुल सैनी, पीयूष पाहवा,
जितेन्द्र बड़क, इंद्रजीत चावला, वीएल शर्मा, इन्द्र शर्मा, केपी गुप्ता, संजय थरेजा,
रीटा शर्मा, स्नेहलता निंबल, सुमन सैनी, रजत घई, संतोष नागर, देवेन्द्र सैनी सहित शहर
के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर
