छात्रा पूजा का शोध उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘फूड केमिस्ट्री’ में प्रकाशितहिसार, 07 फरवरी (हि.स.)। यहां के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पादप रोग विभाग की किया है। शोध के दौरान अनेक महत्वपूर्ण बातें निकलकर आई हैं। पूजा ने यह शोध कार्य पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत चौहान के मार्गदर्शन में अपने स्नातकोत्तर शोध के दौरान किया।पूजा व उनकी टीम द्वारा किया गया यह शोध आलू में फ्यूजेरियम नामक कवक से होने वाले सडऩ रोग पर केंद्रित रहा जो हरियाणा की परिस्थितियों में पहली बार वैज्ञानिक रूप से अध्ययन किया गया है। शोध में पता चला कि यह रोग विशेषकर कोल्ड स्टोरेज के दौरान गंभीर स्थिति में लगभग 60 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा सकता है। शोध के दौरान आलू के नमूने हरियाणा के प्रमुख आलू उत्पादक क्षेत्रों से एकत्रित किए गए। साथ ही इस रोग के प्रभावी नियंत्रण के उपायों पर भी विस्तृत अध्ययन किया गया।

पूजा का यह शोध पत्र विश्व की प्रतिष्ठित एवं उच्च प्रभावांक (इम्पैक्ट फैक्टर 15.8) वाली शोध पत्रिका ‘फूड केमिस्ट्री’ में प्रकाशित हुआ है। अपने शोध के साथ ही छात्रा पूजा ने अपनी उत्कृष्ट शोध उपलब्धि से विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।छात्रा पूजा की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने अनुसंधान दल के सभी सदस्यों को बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के उच्च स्तरीय शोध कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शोध से प्राप्त परिणामों को पेटेंट अथवा व्यावसायिक उत्पाद के रूप में विकसित करने पर भी बल दिया, जिससे हरियाणा के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर
