–हत्या करने की धमकी देकर आरोपित ने सूरत में डेरा डाला

हमीरपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम अतरैया डेरा की एक विधवा संत वेशधारी महिला से हिस्ट्रीसीटर ने झांसा देकर एक लाख रुपये ले लिए। वापस मांगने पर हत्या करने की धमकी देकर सूरत चला गया है। शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
अतरैया डेरा निवासी संत वेशधारी विधवा मिडिया निषाद ने बताया कि उसकी जान पहचान पड़ोसी गांव मिहुना निवासी जगभान यादव से थी। यह हत्या के एक मामले में अभियुक्त था। उसने कहा कि उसे सजा हो सकती है। सजा से बचने के लिए एक वकील करने की जरूरत है। जिसमें एक लाख रुपये देना है। उसने झांसे में आकर 50 हजार पेटीएम के माध्यम से तथा 50 हजार नकद दिए थे। अब रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा
