नैनीताल, 02 फ़रवरी (हि.स.)। नैनीताल के मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज की छात्राहिमानी आर्य का 69वीं विद्यालय राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंडर-19 वर्ग के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता पांच से नौ फरवरी तक बेंगलुरु कर्नाटक में आयोजित की जानी है।

हिमानी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक विनय साह, प्रधानाचार्य शबनम अहमद, रश्मि पुरोहित, पूनम दुहन, क्रीड़ा प्रभारी पुष्पा दरमवाल सहित समस्त विद्यालय कर्मी तथा कोच मनोज कुमार, भगवत मेर, सुनील कुमार और कमल बिष्ट ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
