कटरा, 16 फ़रवरी (हि.स.)।

नआर्थर्न रेलवे ने होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा तथा कटरा–वाराणसी रूट पर चलाई जाएंगी।

नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल
(04081/04082) ट्रेन संख्या 04081: नई दिल्ली से रात 23:45 बजे प्रस्थान श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचने का समय 12:00 बजे। संचालन अवधि: 21 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक (प्रतिदिन)
ट्रेन संख्या 04082: श्री माता वैष्णो देवी कटरा से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान, नई दिल्ली आगमन 21:20 बजे।
22 फरवरी 2026 से 9 मार्च 2026 तक (प्रतिदिन)। मुख्य ठहराव पानीपत, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और मार्टर कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर होगा।
इन ट्रेनों में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे। कुल 32 फेरे लगाए जाएंगे। श्री माता वैष्णो देवी कटरा–वाराणसी स्पेशल (04604/04603)
ट्रेन संख्या 04604, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 18:15 बजे प्रस्थान, वाराणसी पहुंचने का समय 19:00 बजे पर होगा।
ट्रेन संख्या 04603: वाराणसी से सुबह 06:00 बजे प्रस्थान, कटरा आगमन 05:00 बजे पर होगा। (निर्धारित तिथियों पर)
संचालन तिथि 24 फरवरी, 28 फरवरी, 4 मार्च और 8 मार्च 2026 रहेगी। मुख्य ठहराव: मार्टर कैप्टन तुषार महाजन, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन होगा।
इन ट्रेनों में भी एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। कुल 8 फेरे संचालित किए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले समय-सारिणी की पुष्टि कर लें। अधिक जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता
