मुंबई, 07 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने श्वेता सिंघल सहित 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. श्वेता को नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश मंगलवार को जारी किया गया। इससे पहले पिछले शुक्रवार को 25 अधिकारियों का तबादला किया गया था।

आईएएस अधिकारी श्वेता सिंघल को नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन के विशेष आवासीय आयुक्त के पद पर भेजा गया है। महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम, पुणे के प्रबंध निदेशक राहुल रंजन महिवाल को महाराष्ट्र राज्य कृषि शिक्षा व अनुसंधान परिषद, पुणे के सदस्य सचिव पद पर तैनात किया गया है। रुचेश जयवंशी को महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम, पुणे के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईएएस अधिकारी कन्हुराज बागटे को महाडिस्कॉम, कल्याण के संयुक्त प्रबंध निदेशक पद तैनात किया गया है। इसी तरह नाशिक मनपा की अतिरिक्त आयुक्त करिश्मा नायर को जलगांव जिला परिषद की सीईओ पद पर भेजा गया है। आईटीडीपी, पांढरकवड़ा के परियोजना अधिकारी व केलापुर उप विभाग,यवतमाल के सहायक जिलाधिकारी अमित रंजन को नाशिक मनपा का अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार
