चतरा, 09 फ़रवरी (हि.स.)। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थलगडा थाना क्षेत्र के नावाडीह भेलवारा मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों की ओर से अवैध मादक पदार्थों की खरीद बिक्री किया जा रहा है।

इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम की ओर से साेमवार काे भेलवारा मोड़ के पास एक व्यक्ति कृष्णा कुमार काे गिरफ्तार किया गया। इसके पास से करीब 51 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर एवं एक रियलमी कंपनी का मोबाईल फाेन बरामद किया गया है।
इस संबंध में पत्थलगडा थाना ( कांड संख्या 09/2026) में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस धंधे में संलिप्त अन्य आराेपिताें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आराेपित पहले भी इस धंधे में संलिप्त रहा है। छापेमारी अभियान में एसडीपीओ शुभम कुमार खण्डेलवाल, थाना प्रभारी राकेश कुमार, एसआई विजय कुमार, एएसआई प्रदीप कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी
