नोएडा, 10 फ़रवरी (हि.स.)। नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव में रहने वाले एक 19 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि अंकुश पुत्र प्रेमपाल निवासी जनपद अलीगढ़ तुगलपुर गांव में किराए के मकान में अपने भाई के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई संदीप ने पुलिस को बताया है कि वह शारदा हॉस्पिटल में काम करता था, वह कुछ दिनों से दिमागी रूप से परेशान था।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि सेक्टर 11 में रहने वाले सुजीत कुमार पुत्र रामजीवन उम्र 35 वर्ष को उनके परिजनों ने गंभीर हालत में आज सुबह को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी मौत हृदय घात के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने के चलते पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि कुलेसरा पुस्ता के पास रहने वाली श्रीमती उर्मिला 32 वर्ष पत्नी तेज नारायण को उनके परिजनो ने उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 110 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।————–
—————
हिन्दुस्तान/सुरेश
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी
