By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: सुभाषचंद्र बोस की स्मृति को संजोए आज भी खड़ा है डालमियानगर सीमेंट कारखाना
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > राष्ट्रीय > सुभाषचंद्र बोस की स्मृति को संजोए आज भी खड़ा है डालमियानगर सीमेंट कारखाना
राष्ट्रीयसमाचार

सुभाषचंद्र बोस की स्मृति को संजोए आज भी खड़ा है डालमियानगर सीमेंट कारखाना

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2021/01/23 at 10:22 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published January 23, 2021
Share
SHARE

बिहार के डालमियानगर में कभी बहुत बड़ा उद्योग समुह था। जहां देश औऱ दुनिया के कई कोनों से लोग आकर काम करते थे। अब यहां के किस्से और कहानियां ही लोगों से सुनने को मिलती है। रेलवे द्वारा प्रस्तावित कारखाने के निर्माण की पहल पर राजनीतिक गतिविधियों के बीच आम लोग आज भी विकास के सपनों को देखने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस जगह का देश की आजादी के लिए काम करने वाले कई राजनीतिक शख्सियतों से भी कनेक्शन रहा है। यहां पर रोहतास उद्योग समूह के सीमेंट फैक्ट्री का ढांचा आजाद हिंद के नायक नेताजी सुभाषचद्र बोस की स्मृतियों को संजोए खड़ा है। खुद बोस ने इसका 1938 में उद्घाटन किया था। वे खुद उस वक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

साल 1984 में परिसमापन में चला गया रोहतास उद्योग समूह
रोहतास उद्योग समुह 1984 में बंद हो गया। जिसके बाद यह परिसमापन में चला गया। जिसे भारतीय रेल ने क्रय कर लिया हैं। गौरतलब है कि देश के मशहुर उद्योगपति रामकृष्ण डालमिया ने 1933 में सबसे पहले यहां चीनी कारखाना लगाया था। जिसके बाद यहां उद्योगों का विस्तार शुरू हुआ। बिहार के तत्कालीन राज्यपाल ने साल 1937 में सीमेंट कारखाना का शिलान्यास किया। शाहाबाद गजेटियर से मिली जानकारी के अनुसार, मार्च 1938 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने उद्घाटन किया था। 500 टन प्रतिदिन उत्पादन की क्षमता का यह कारखाना उस समय के देश का पहला सबसे ज्यादा उत्पादन क्षमता का कारखाना था। सीमेंट कारखाना की मशीन डेनमार्क से मंगाई गई थी। इसके बाद यहां उद्योग का जाल बिछ गया। किसी दौर में इसकी टाटा के बाद अविभाजित बिहार के दूसरे सबसे बड़े उद्योग समूह में गिनती होती थी।

रामकृष्ण डालमिया के कांग्रेस नेताओं से थे मधुर संबंध
उद्योग समुह के मालिक रामकृष्ण डालमिया का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, डॉ राजेंद्र प्रसाद के अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से काफी मधुर संबंध थे। वे इन सभी का हर तरीके से सहयोग भी करते थे। आजादी के नायक के द्वारा इसके शिलान्यायास औऱ निर्माण में आना इसका गवाह है।

विशेष रिपोर्ट: अवनीश मेहरा, ब्यूरो, डेहरी अनुमंडल

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: dalmianagar news
GOVINDA MISHRA January 23, 2021 January 23, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारत की जवाबी कार्रवाई से हिला पाकिस्तान: कराची बंदरगाह और पेशावर में जोरदार धमाके, ब्लैकआउट और मोबाइल नेटवर्क ठप
अंतराष्ट्रीय राष्ट्रीय समाचार
प्रेम का क्लोजर रिपोर्ट- और आह भी नहीं निकली
विचार
डालमियानगर में चल रहा हनुमान चालीसा ज्ञान यज्ञ, शिव पार्वती विवाह पर सुनाया गया यह प्रसंग
क्षेत्रीय समाचार
छोटे भाई के तिलक की थी तैयारी, बड़े भाई की हो गई हत्या
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?