By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: संघर्ष के समय सक्रिय रहे कार्यकर्ताओं से रोहतास में मिले जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष, कही ये बात
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > संघर्ष के समय सक्रिय रहे कार्यकर्ताओं से रोहतास में मिले जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष, कही ये बात
क्षेत्रीयसमाचार

संघर्ष के समय सक्रिय रहे कार्यकर्ताओं से रोहतास में मिले जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष, कही ये बात

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2021/01/31 at 7:43 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published January 31, 2021
Share
SHARE

अवनीश मेहरा, डेहरी ऑन सोन। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहादो दिवसीय दौरे पर शनिवार देर रात डेहरी के ताराबंगला स्थित अति पिछड़ा प्रकोष्ठ नेता सुरेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन के दौरान संगठन के विस्तार पर चर्चा की। सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का रास्ते में जेडीयू नेता बिंदा चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र और माला देकर सम्मानित किया गया।

पुराने कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष ने समता पार्टी के समय में पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। इस दौरान पुराने समाजवादी साथी रविंद्र नाथ सिंह, अमरेश चौधरी और सतेंद्र सिंह मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के लंबे समय से समर्पित रहे कार्यकर्ताओं को हर हाल में मान सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंहा इस बात पर जोर दे रहे हैं कि जमीनी कार्यकर्ताओं का साथ हो तभी हम सभी हर मोर्टे पर जीत हासिल कर सकेंगे। उन्होंने गुटबाजी को बर्दाश्त नहीं करने और कार्यकर्ताओं के समस्या की तत्काल निपटारे की बात भी कही। रोहतास जिले के जेडीयू के वरिष्ठ नेता रविंद्र नाथ सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष से डालमियानगर रेल कारखाने को खोलने के लिए सीएम से पहल करने की मांग भी की।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इंद्रपुरी बराज का निरीक्षण किया। साथ ही जदयू नेता सह प्रमुख रामप्रवेश सिंह कुशवाहा के गांव शिवपुर में कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि अनुशासन पार्टी और कार्यकर्ताओं को महान बनाता है हर कार्यकर्ता और नेता को अनुशासन में रहना चाहिए।

मौके पर प्रदेश महासचिव संजय मालाकार, जदयू जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी, डॉ निर्मल सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, बिंदा चंद्रवंशी,अनिल सिंह, रिंकू सिंह, अमरेश चौधरी, टूटू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, धनंजय पटेल, अशोक चंद्रवंशी, रजिया कामिल, बदरे कामिल, भाजपा जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, कृष्णा पटेल, मुमताज अंसारी, सुरेंद्र चौधरी, प्रमोद महतो, अनीता देवी, इंद्रदेव कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: dehri news, jdu state presidnet, rohtas news
GOVINDA MISHRA January 31, 2021 January 31, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारत की जवाबी कार्रवाई से हिला पाकिस्तान: कराची बंदरगाह और पेशावर में जोरदार धमाके, ब्लैकआउट और मोबाइल नेटवर्क ठप
अंतराष्ट्रीय राष्ट्रीय समाचार
प्रेम का क्लोजर रिपोर्ट- और आह भी नहीं निकली
विचार
डालमियानगर में चल रहा हनुमान चालीसा ज्ञान यज्ञ, शिव पार्वती विवाह पर सुनाया गया यह प्रसंग
क्षेत्रीय समाचार
छोटे भाई के तिलक की थी तैयारी, बड़े भाई की हो गई हत्या
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?