By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: रोहतास न्यूज: पढ़िए जिला ज्वार के आज की लेटेस्ट खबरें, जानिए पूरे दिन कहां क्या हुआ
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > रोहतास न्यूज: पढ़िए जिला ज्वार के आज की लेटेस्ट खबरें, जानिए पूरे दिन कहां क्या हुआ
क्षेत्रीयसमाचार

रोहतास न्यूज: पढ़िए जिला ज्वार के आज की लेटेस्ट खबरें, जानिए पूरे दिन कहां क्या हुआ

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2021/02/03 at 6:57 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published February 3, 2021
Share
SHARE

कैमूर पहाड़ी से हार्डकोर नक्सली वीरेंद्र खरवार गिरफ्तार, 6 साल से था फरार
रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी से एसएसबी ने 6 साल से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली वीरेंद्र सिंह खरवार उर्फ मुखिया जी को गिरफ्तार कर लिया है। असिस्टेंट कमांडेट अभिषेक कुमार के नेतृत्व में उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि वांक्षित नक्सली पिछले 6 साल से फरार चल रहा था। इस संबंध में असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि यह नक्सली पुलिस पर हमले करने का आरोपी है। पुलिस बल औऱ एसएसबी की सक्रियता बढ़ने के बाद वो लंबे समय से फरार चल रहा था। सूत्रों की माने तो लंबे समय से रोहतास और कैमूर जिले में नक्सली गतिविधियां का धीमी हो गई है। वीरेंद्र सिंह खरवार यहां नक्सली गतिविधियों को बढ़ाने के लिए माओवादी संगठन के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। उसके गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तंत्र और एसएसबी लगातार सक्रिय थे। जानकारी मिलने के बाद गिरफ्तारी के जंगल में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इस दौरान पुलिस बल देख वो भागने का प्रयास कर रहा था।

छापेमारी अभियान के दौरान एसएसबी के साथ रोहतास और दरिगांव थाना भी शामिल था। सभी ने कैमूर पहाड़ के कई गावों में छापेमारी की थी। इस दौरान बढ़का बुधुआ गांव से वीरेंद्र सिंह खरवार उर्फ मुखिया जी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली।

एसपी आशीष भारती ने किया सीमावर्ती सीमा काा निरीक्षण

दूसरी महत्वपूर्ण खबर रोहतास एसपी के UP और झारखंड की सीमा के निरीक्षण से संबंधित है। रोहतास के एसपी आशीष भारती ने बुधवार को यूपी और झारखंड बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों की पुलिस के साथ आपराधिक घटनाओं, शराबबंदी और नक्सल गतिविधियों पर पूरी रोकथाम के लिए समन्वय की बात कही। एसपी ने कहा कि पुलिस और आम लोगों के बीच संवाद काफी जरूरी है और ग्रामीण इलाके के लोगों का पुलिस पर भरोसा काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के सहयोग से ही पुलिस आपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह रोकथाम लगा रही है। बता दें कि एसपी ने निरीक्षण के दौरान नौहट्टा प्रखण्ड के नौहट्टा, चुटिया,यदुनाथपुर थानों और कैमूर पहाड़ी के साथ साथ यूपी और झारखंड के लगने वाले सीमावर्ती इलाकों में पहुंच कर वहां निरीक्षण किया।

इलाके के थानाध्यक्षों को दिया निर्देश
एसपी ने प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी थानो के एसएचओ को लंबित मामलों के तत्काल निष्पादन का निर्देश दिया है। इसके अलावा नक्लस गतिविधियों और इससे जुड़े रहे लोगों पर पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है।

कैमूर पहाड़ी के पास का ये इलाका रहा है संवेदनशील
कैमूर पहाड़ी के पास का ये इलाका सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र से लगता है। इसके अलावा सोन नही के पार झारखंड के पलामू जिले की सीमा भी पास में है। पूर्व में नक्सल गतिविधियां जब चरम पर थी। तब नक्लसी आराम से एक राज्य से दूसरे राज्य आवाजाही करते थे। कैमूर पहाड़ी का रोहतासगढ़ किला भी नक्सली गतिविधियों का गढ़ था। लेकिन तत्कालीन एसपी विकास वैभव और मनु महाराज की पहल पर आम लोगों में विश्वास की एक नींव डालने का प्रयास किया गया। जिस कारण बड़ी संख्या में नक्सल आंदोलन से जुड़े लोगों ने आत्मसमर्पण भी किया था। इससे पहले रोहतास एसपी आशीष भारती ने झारखंड और यूपी के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों से वार्ता भी की थी।

रोहतास एसपी आशीष भारती

एक महिने के हुई 453 की गिरफ्तारी, दो उग्रवादी भी भेजे गए जेल
वहीं जिले में एक महिने के अंदर 2 उग्रवादियों सहित 442 की गिरफ्तार हुई है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और शराब जप्त किया गया है। एसपी आशीष भारती ने बताया पिछले जनवरी माह में कुल 453 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 442 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। इसी क्रम में दो उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 7 अवैध आग्नेयास्त्र एक मैगजीन 19 कारतूस जब्त किए गए हैं। अवैध देशी शराब 5077 लीटर विदेशी शराब 2270 लीटर भी जप्त की गई है। श्री भारती के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान ₹578500 तथा मास्क चेकिंग के दौरान रुपए 8400 जुर्माना के तौर पर वसूल किए गए हैं ।उन्होंने बताया कि इस अभियान में 20 ट्रक 20 ट्रैक्टर 31 मोटरसाइकिल एक टेंपो दो कार एक मैजिक दो स्कॉर्पियो दो वेलेरो एक तवेरा एक पिकअप वैन 40 किलो गुड़ 3 सिलेंडर और चूल्हा 32 तसला लूटी गई 460 बोरा चिरौंजी 32 मोबाइल बरामद किया गया है।

डेहरी में शराबी को नशे में हंगामा करना पड़ा भारी, गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
डेहरी में एक शराबी को नशे में हंगामा करना भारी पड़ गया। नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी मोहन बीघा में जीतेंद्र कुमार शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मेडिकल जांच करा आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भोजपुर जिला के कोईलवर का निवासी है। डेहरी की एक अन्य महत्वपूर्ण खबर पाइल लाइन में आग लगने से संबंधित है। डेहरी के आईटीआई के पास गैस पाइल लाइन के प्लास्टिक के पाइप में सुबह में आग लग गई। इसकी सूचना पर अग्निशम मौके पर पहुंचा। सूत्रों के अनुसार, इस कारण लगभग 8 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

दादा के अंतिम संस्कार से लौटने के दौरान पोते की सड़क दुर्घटना में मौत, गांव में मातम
रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र के अहरांव गांव की मुख्य सड़क पर बुधवार को टॉली पलटने से 19 साल के एक युवक की मौत हो गई। जबकि इस दौरान 1 व्यक्ति के गंभीर रुप से घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक अमर पासवान दरिहट थाना क्षेत्र के अहरांव गांव का रहने वाला है। दादा के अंतिम संस्कार के बाद लौटने के दौरान ये दुर्घटना हुई। अंतिम संस्कार कर ट्रैक्टर पर परिजन अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दरिहट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बीडीओ ने मृतक के परिजनों को तत्काल बीस हजार रुपए सरकारी सहायता राशि के तौर पर देने का आश्वासन दिया है। घायल का इलाज डेहरी के निजी अस्पताल में चल रहा है।

डेहरी में खास महाल की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की प्रशासनिक तैयारी
प्रशासन ने डेहरी शहर के की महत्वपूर्ण खास महाल की जमीन से अवैध कब्जा को हटाने के लिए तैयारी कर ली है। इस संबंध में कई बार निर्देश जारी किया गया है। लेकिन प्रशासनिक अमले की निष्क्रियता के कारण इस काम में सफलता नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने अवैध कब्जा जमाने वालों को नोटिस भेजा है। कई लोगों ने नोटिस मिलने के बाद लीज से संबंधित डॉक्यूमेंटस् जमा किए। लेकिन कई कब्जाधारियों की तरफ से नोटिस का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। इस संबंध में डेहरी की डीसीएलआर श्वेता मिश्रा ने जानकारी दी कि इस पर कब्जा जमा कर रखे लोगों को नोटिस किया गया है।

ग्रामीणों को सौंपा गया सामुदायिक शौचालय
डेहरी प्रखंड के चकन्हा पंचायत की मुखिया पुनम देवी ने दो सामुदायिक शौचालय को ग्रामीणों को सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार, पटनवा और शंकरपुर मे स्वच्छ भारत अभियान के तहत सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ था। इस दौरान डेहरी के बीडीओ अरुण कुमार और मुखिया पूनम देवी दोनों मौजूद थे।

राजपुर में एक मोबाइल चोर गिरफ्तार
रोहतास जिले की राजपुर पुलिस ने मंगलवार की रात एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया था। जिसे जेल भेज दिया गया है। चोर के पास एक मोबाइल बरामद की गई है। गिरफ्तार चोर मल्लू नासरीगंज थाना क्षेत्र पवनी गांव का रहने वाला है। पुलिस इस चोर की कई दिनों से तलाश कर रही थी। वहीं, नासरीगंज के सभी वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण जागरूकता अभियान कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

दावथ में पांच लाख के गबन का मामला आया सामने
दावथ थाना क्षेत्र के इंटवा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में सात निश्चय के पांच लाख रुपए के गबन का मामला सामने य़आया। इस संबंध में वहां के वार्ड सचिव ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। इससे संबंधित दिए आवेदन में वार्ड अध्यक्ष पुनम देवी पर फर्जी हस्ताक्षर कर पांच लाख रुपए के निकासी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि और जांच करने की बात की है।

जिले के छह मुखिया हुए पद मुक्त
चेनारी प्रखंड के 6 मुखिया को सरकारी योजनाओं में वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप में पद मुक्त कर दिया गया है। पहली बार जनप्रतिनिधियों पर जिले में इस तरह की कार्रवाई हुई है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजय शंकर मिश्र ने मीडिया को इसका जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें सदोखर पंचायत के मुखिया राम इकबाल सिंह ,मुखिया अनिल कुमार, शिवमूरत राम देवडीही, अर्चना देवी चेनारी, शमीमा खातून पवंदी, मूसा कुरेशी खुरमाबाद का नाम शामिल है। अधिकारी ने बताया कि इन सभी मुखिया पर अपने क्षेत्र में अनाधिकृत तौर पर काम कराने का आरोप है।

इंटर एग्जाम के दौरान 1 निष्काषित
जिले में इंटर बोर्ड का एग्जाम जारी है। यहां के 60 केंद्रों पर एक फरवरी से इसकी शुरुआत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कदाचार के आरोप में आज एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने एग्जाम सेटर का दौरा किया औऱ जांच भी की। सूत्रों के अनुसार, डेहरी के उच्च माध्यमिक विद्यालय डिलियां में एक परीक्षार्थी को कचादार के आरोप में निष्काषित किया है। पिछले दो दिनों के दौरान 13 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है।

ओला की लूटी कार हुई बरामद, एक गिरफ्तार
रोहतास जिले के करबिगहिया रेलवे स्टेशन परिसर से ओला की स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने मंगलवार को बरामद किय़ा है। पुलिस ने एक युवक देवेंद्र कुमार पासवान को इस कार के साथ गिरफ्तार किया है। युवक अगरेर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

एनएच पर लगा रहा जाम, वाहन चालक और यात्री रहे परेशान
डेहरीऑनसोन से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क जाम की समस्या सुलझने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को भी पूरे दिन इसके कारण वाहन चालक और यात्री काफी परेशान रहे। डेहरी में वीर कुंवर सिंह चौक के पास कई पुलिसकर्मी देखे गए। लेकिन इस समस्या को सुलझाने के लिए प्रशासनिक पहल की आस आम लोग और राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन के लोग लगाए बैठे हैं।

चकन्हा पंचायत के पूर्व मुखिया कमलेश मोहन ने प्रशासनिक अधिकारियों से सासाराम की तर्ज पर इस समस्या को पूरी तरह खत्म करने के लिए पहल की मांग की है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा डेहरी शहर में भी जाम की समस्या काफी विकराल रुप ले चुकी है। इसके बावजूद इसपर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है।

तिलौथू बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिसिया रवैये के खिलाफ की शिकायत
तिलौथू थाना प्रभारी के रवैये औऱ बर्ताव के कारण बीजेपी के नेता काफी नाराज है। बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने एसएचओ पर बीजेपी के प्रखंड महामंत्री विशाल कुमार के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रखंड अध्यक्ष की मौजूदगी में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मामले में वरीय पुलिस पदाधाकारियों से इसकी शिकायत करने का निर्णय लेने और थाना प्रभारी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान स्थानीय बीजेपी नेता रााकेश कुमार, जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, संजय तिवारी, अनिल कुमार और सुनील गोस्वामी मौजूद थे।

डेहरी में आईटीआई फाइनल ईयर के छात्रों ने दिया ऑनलाइन एग्जाम
डेहरी के ब्लॉक स्किल डेवलोपमेन्ट सेन्टर ( DEHRI BSDC) पर आईटीआई के फाइनल इयर की परीक्षा का ऑनलाइन आयोजन हुआ। इसमें 23 परीक्षार्थी शामिल हुए।

(रिपोर्ट: अवनीश मेहरा, विनय कुमार पाठक, विजय कुमार पाठक, पार्थसारथी पांडेय, बी शर्मा)

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: dehri news, rohtas news, sasaram news
GOVINDA MISHRA February 3, 2021 February 3, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारत की जवाबी कार्रवाई से हिला पाकिस्तान: कराची बंदरगाह और पेशावर में जोरदार धमाके, ब्लैकआउट और मोबाइल नेटवर्क ठप
अंतराष्ट्रीय राष्ट्रीय समाचार
प्रेम का क्लोजर रिपोर्ट- और आह भी नहीं निकली
विचार
डालमियानगर में चल रहा हनुमान चालीसा ज्ञान यज्ञ, शिव पार्वती विवाह पर सुनाया गया यह प्रसंग
क्षेत्रीय समाचार
छोटे भाई के तिलक की थी तैयारी, बड़े भाई की हो गई हत्या
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?