
डेहरी ऑन सोन (रोहतास )। डेहरी थाना क्षेत्र के एनीकट झारखंडी मंदिर के श्मशानघाट के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक विक्षिप्त बताया जा रहा है। दरअसल, बुधवार की रात शव को स्थानीय लोगों ने इस शव को देखा। जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। लोगों का कहना है कि मृतक दो तीन दिन से लगातार इस इलाके में धूमते हुए दिख रहा था।