
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। महागठबंधन के डेहरी और आस-पास के इलाके में मिला जुला असर रहा है। पार्टी नेतृत्व के आह्वन पर महागठबंध में शामिल दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सड़क जाम किया। इस दौरान एनएच 2 पर बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन करते कार्यकर्ता पहुंचे। लगभग 2 घंटे तक उन्होंने वाहनों के आवागमन को रोके रखा। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, नलीन सिंहा, श्रीधर पाठक, राजा बाबू, अख्तर अंसानी, ललन चंद्रवंशी, मुख्तार राइन, रामचंद्र सेठ, पारस दूबे, आरजेडी के नगर अध्यक्ष गुड्डु चंद्रवंशी, मुख्तार राइन, सतेंद्र कुशवाहा,विश्वनाथ यादव शामिल रहे। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने पटना में हुई घटना की तीर्व निंदा की।
