
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास). छात्र नवयुवक संघ लक्ष्मण बिगहा द्वारा सांस्कृतिक आयोजन के साथ होली मिलन समारोह बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया । तत् पश्चात मुख्य अतिथि कौशलेंद्र कुशवाहा अध्यक्ष कुशवाहा सभा भवन डेहरी एवं दक्षिणी जिला परिषद के भावी उम्मीदवार संतोष कुमार,लोकनाथ सिंह , भुवनेश्वर सिंह तथा,प्रतीक कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से दीप जलाकर विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि कौशलेंद्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्योहार अपने आप में संस्कृति को बनाए रखने , समाज में एकता सद्भाव ,प्रेम ,भाईचारा कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे समाज के लोगों का मानसिक शारीरिक बौद्धिक विकास होता है। इस पर्व में रंगों के मेल के साथ एक दूसरे का दिल का मिलन भी होता है।

संतोष कुमार ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है इस पर्व में दोस्त और दुश्मन एक हो जाते हैं और धूमधाम से त्योहार को मनाते हैं। इससे एक सामाजिक वातावरण तैयार होता है। यह पर्व संदेश देता है कि बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों का अनुसरण किया जाए। इसके बाद सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करते हुए गायक गुंजन बादशाह अंकित चंद्रवंशी एवं गायिका प्रियंका भास्कर ने पारंपरिक होली गीत गाया गया।

आगत अतिथियों का स्वागत छात्र नवयुवक संघ के सदस्य राजकेश्वर,विनय कुमार, मुन्ना ठाकुर, बबलू ,गुड्डू कुमार, उदय कुमार, सरोज कुमार ,अमित कुमार, प्रिंस यादव, जोखन कुमार नवीन रंजन पाल ,चंदन कुशवाहा, कंचन कु० इत्यादि लोगो ने किया, तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाया। कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह अधिवक्ता ने किया।
