
संवाददाता, तिलौथू (रोहतास)। रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के भदसा गांव के पास देर रात एक बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने घालय को इलाज के लिए तिलौथू पीएचसी में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बताई जाती है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने यह जानकारी दी है।
