
रोहतास संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी मंडल रोहतास की कार्यकारी बैठक गायत्री शक्तिपीठ में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशाल देव ने की। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम प्रभारी पंकज सिंह मौजूद रहे। इस दौरन भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रम के लिए एक प्रभारी की नियुक्ति की गई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया एवं वंदे मातरम गाया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र को सर्वोपरी मानने वाले कार्यकर्ता हमेशा इसे स्वावलंबी और मजबूत बनाने की पहल कर रहे हैं। इस दौरान अजय देव, रामनाथ सिंह, मृत्युंजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, अरुण चौहान, रंजीत पटेल, संजीव सिंह, संजीव गुप्ता, भरत सिंह, रामा सिंह, अप्पू पांडे, पिंटू सिंह, विवेक बहादुर मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष के भाषण के साथ पूरा हुआ।