By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: Dehri अपडेट: घरों में मनी रामनवमी, बाजार में छाया सन्नाटा, हेल्थ सेंटर के 8 कर्मी मिले पॉजिटिव
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > Dehri अपडेट: घरों में मनी रामनवमी, बाजार में छाया सन्नाटा, हेल्थ सेंटर के 8 कर्मी मिले पॉजिटिव
क्षेत्रीयसमाचार

Dehri अपडेट: घरों में मनी रामनवमी, बाजार में छाया सन्नाटा, हेल्थ सेंटर के 8 कर्मी मिले पॉजिटिव

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2021/04/21 at 10:27 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published April 21, 2021
Share
SHARE

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। कोरोना संकट का व्यापक असर इस बार रामनवमी के त्योहार पर भी देखने को मिला। डेहरी-डालमियानगर के अलावा रोहतास, नौहट्टा, तिलौथू, अकोढ़ीगोला में सादगीपूर्ण तरीके के लोगों ने अपने घरों में रामनवमी मनाई। इस दौरान लोगों ने अपने घरों में माता दूर्गा की पुजा अर्चना भी की। बाजार में भी बड़ी कम संख्य़ा में लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोग पुजा सामग्री खरीदने के बाद जल्दी जल्दी अपने घरों की ओर लौटते रहे। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसाद को देखते हुए पुलिस ने हर चौक चौराहे पर कडी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। आपको बता दें कि प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले ही साफ कर दिया था कि रामनवमी का जूलूस किसी भी हालत में नहीं निकलेगा। बीजेपी के नगर अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति के वैभव के प्रतीक भगवान श्री राम का दिन है। उन्होंने कहा कि लोगों का सुरक्षित रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए संकट टलने तक लोग घरों में रहे तो बेहतर होगा।

मंदिरों में भी हुई शीतला माता की पुजा
धार्मिक स्थल को सरकार के निर्देश पर बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद मंदिरों के बाहर लोगों ने पुजा अर्चना की और प्रसाद भी चढ़ाया। लोगों ने गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने घरों में शीतला माता की पुजा की है।

बाजार में छाया रहा सन्नाटा
डेहरी-डालमियानगर शहर के मुख्या बाजारों में लोगों की कम भीड़ देखने को मिल रही है। इस कारण काफी कम संख्या में दुकानें भी लगी रही। शहर में कोरोना के भय को देखते हुए लोग मास्क पहने बिना अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। ज्यादातर लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते दिखे। इस दौरान खुले सैलून में लोगों को सैनिटाइज करने के बाद ही अंदर एंट्री दी जा रही है। जिले के डीएम के अनुमंडल हॉस्पिटल के औचक निरीक्षण के बाद अधिकारियों में सतर्कता देखने को मिली। DM धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में डेहरी अनुमंडल अस्पताल में जांच टीम पहुची, जांच टीम के अचानक पहुंचते ही अस्पताल के कर्मियों में हड़कंप मच गया । कुमार ने बताया की अनुमंडल अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 50 बेड के इंतजाम किए जाएंगे।

शहरी स्वास्थय केंद्र के 8 कर्मी मिले संक्रमित
मकराइन स्थिति शहरी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कई कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद शहर में आपाधापी मची हुई है। सूत्रों के अनुसार, 12 में से आठ लोग जिसमें हेल्थ वर्कर और डॉक्टर शामिल हैं संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद नो एट्री का बोर्ड केंद्र के बाहर टांग दिया गया है।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: dehri news, Dehrionsone LAtest News
GOVINDA MISHRA April 21, 2021 April 21, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारत की जवाबी कार्रवाई से हिला पाकिस्तान: कराची बंदरगाह और पेशावर में जोरदार धमाके, ब्लैकआउट और मोबाइल नेटवर्क ठप
अंतराष्ट्रीय राष्ट्रीय समाचार
प्रेम का क्लोजर रिपोर्ट- और आह भी नहीं निकली
विचार
डालमियानगर में चल रहा हनुमान चालीसा ज्ञान यज्ञ, शिव पार्वती विवाह पर सुनाया गया यह प्रसंग
क्षेत्रीय समाचार
छोटे भाई के तिलक की थी तैयारी, बड़े भाई की हो गई हत्या
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?