
संवाददाता, नौहट्टा (रोहतास)। रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के कई गांवो में मंगलवार की दोपहर तेज आंधी पानी आई। इस कारण विद्यूत आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं बिजली के तार पोल का भी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, इससे कई गांवों में बिजली के तार और पोल को भी काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा कई घरों को भी नुकसान झेलना पड़ा है। बताया जा रहा है कि तेज आंधी के कारण कई गरीब लोगों की झोपड़ी भी उड़ गई। प्रखंड क्षेत्र के गांवों में आम के फसल के नुकसान की भी खबर आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैमूर की जंगलों मे भी पेड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। वैसे जंगली पशुओं को इससे राहत मिली है। पहाड़ी झरनों में पानी आने से उनकी ये समस्या दूर हुई है। जेई अभियंता बबलू कुमार ठाकुर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि तार औऱ पोल के गिरने की जानकारी मिली है। इस संबंध में जांच कराई जा रही है। जेई का कहना है कि आज शाम से बिजली की आपूर्ति सही हो जाएगी। इसके लिए पूरी टीम लगातार कार्य कर रही है। जहां जहां ऐसी समस्या की जानकारी मिली है वहां इसमें सुधार किया जा रहा है।
