By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: बिहार से झारखंड में नाव से पार होने का सिलसिला जारी, घाटों पर झारखंड पुलिस की है पैनी नजर!
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > बिहार से झारखंड में नाव से पार होने का सिलसिला जारी, घाटों पर झारखंड पुलिस की है पैनी नजर!
क्षेत्रीयसमाचार

बिहार से झारखंड में नाव से पार होने का सिलसिला जारी, घाटों पर झारखंड पुलिस की है पैनी नजर!

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2021/05/24 at 12:05 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published May 24, 2021
Share
SHARE

हैदरनगर संवाददाता। झारखंड और बिहार की लगने वाली सीमा पर सोन नदी नावों से पार करने पर रोक लगी हुई है। उसके बावजूद यह सिलसिला जारी है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार एक्टिव हैं। बता दें कि हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के दंगवार, बुधुआ, देवरी व कबरा कला नाव घाटों पर रोक लगी हुई है। लेकिन बिहार के रोहतास जिले की लगने वाली सीमा से नाविक राहगीरों को सोन नदी लगातार पार करा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा और रोहतास थाना क्षेत्र के रोहतास, बलियारी के अलावा बेलौंजा और बांदू घाटों से सुबह और शाम नाव से राहगीर पार करवाए जा रहे हैं। हैदरनगर थाना और देवरी दंगवार सहायक थाने की पुलिस सभी नाव घाटों पर लगातार गश्त कर रही है।

नाविकों ने कहा- आर्थिक स्थिति हो गई बदतर
स्थानीय नाविकों अपनी समस्या गिना रहे हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बदतर हो गई है। जिला प्रशासन ने नाव घाट बंद करा दिया। जिससे उनके लिए रोटी जुटाने में भी काफी मुश्किल आ रही है। नाविकों ने जिला प्रशासन से नीलामी की राशि को माफ करने की मांग की है। दरअसल कोरोना संकट के कारण झारखंड और बिहार में लॉकडाउन लगी हुई है। इस कारण आवागमन पर रोकथाम का प्रयास किया जा रहा है। दोनों प्रदेश के लोगों का सामाजिक और आर्थिक तौर पर एक दूसरे से सरोकार जुड़ा हुआ है। बिहार में रहने वाले कई लोग रोजगार और अन्य कार्यों के लिए लगातार यहां आते हैं। इसके अलावा बिहार के लोग हुसैनाबाद अनुमंडल इलासे प्रदेश के कई जिलों में जाने के लिए इस रास्ते का उपयोग करते हैं।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: haidarnagar news, jharkhand News
GOVINDA MISHRA May 24, 2021 May 24, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पीएम द्वारा बिहार को दिए गए सौगात के लिए किया जदयू ने जताया आभार
क्षेत्रीय समाचार
बिदाई समारोह में भावुक हुए आईएएस सूर्य प्रताप, कहा- डेहरी अनुमंडल ने जीवन को बदला
क्षेत्रीय समाचार
डेहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा
क्षेत्रीय समाचार
बियर के 40 रूपए के लिए होटल मालिक पर गोली चलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?