
पाटन (पलामू)। पाटन प्रखंड के मनिका गांव के रहने वाले जबराइल मियां (65) की मौत पोखना में पैर फिसलने से हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पानी लेने के क्रम में उसका पैर फिसल गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस दौरान मृतक का बेटा भी उनके साथ था। पाटन के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा को मिलने के बाद उन्होंने मृतक के परिजन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर किशुनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को अपने स्तर से भी मदद का भरोसा जताया है। मृतक के गांव में सन्नाटा पसरा है।
