
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। डेहरी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को सीपीआई एमएल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय काला दिवस के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया। वाम दल किसानों के मांगो केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे। बता दें कि अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के देश व्यापी किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे हो गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का किसान विरोधी रवैया आज भी देखने को मिल रहा है। किसान संगठनों की मांग के बावजूद कृषि कानून में किसी भी तरह का संशोधन नहीं किया। इसी क्रम में वाम विचारधारे वाले संगठन ऐफ्टू ने काला दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि अगर यह कानून वापस नहीं लिया गया तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। ऐफ्टू के जिला सचिव भुनेश्वर गुप्ता ने कहा कि सरकार लगातार किसानों के विरोध में काम कर रही है। पूरे देश में कृषि उत्पाद के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। किसान आज अपनी आजिविका के लिए लड़ रहा है। इस दौरान सीपीआई माके के नेता अशोक बैठा ने कहा कि सरकार के किसान विरोधी नितीयों का असर देखने को पूरे प्रदेश के अलावा रोहतास जिले में भी देखने को मिल रहा है। इस कारण रोहतास जिले के किसान भुखमरी के शिकार हो गए हैं। पैक्स के ममाध्यम से किसी भी तरह के धान की खरीद नहीं हो रही है। इस दौरान विनोद पेंटर, गुड्डू अंसारी, प्रमोद महतो, शंभू सिंह, सुभाष यादव, परशुराम प्रसाद गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता, महेंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
