
डिजिटल टीम, रांची। झारखंड के रांची के जिले के बुंड़ू-तमाड़ प्रखंड में हाराडीह नदी पर बने पुल के ध्वस्त होने के मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि मेरे कार्यकाल में किसी भी तरह का भ्रष्ट्राचार स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करने का आदेश दिया है। गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अराउंट से एक ट्वीट कर खुद सीएम सोरेन ने इसकी जानकारी दी। आपको बता दें कि गुरुवार (27 मई) की दोपहर यह पुल ध्वस्त हो गया था। जिसका निर्माण केवल तीन साल पहले हुआ था।


यास तूफान के कारण लगातार बारिश हो रही थी। इसी दौरान यह पुल गिर पड़ा। बुंडू इलाके के प्रसिद्ध हाराडीह मंदिर के पास यह पुल स्थित है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना के बाद इसके निर्माण कार्य में धांधली का आरोप भी लगाया था। इसके अलावा अवैध बालू खनन की बात भी सामने आ रही थी।
