
दरिहट। रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंडुरी गांव के सोन नद में नहाने के दौरान दो नाबालिक लड़कों की डुबने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार की सुबह करीबन 7 बजे की है। वहीं स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक पंडुरी गांव निवासी धनंजय पांडे उर्फ सहदेव पांडे के 13 वर्षीय पुत्र तनुज अंजन कुमार वही दूसरा निखिल पांडे के 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार बताया गया। वही मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है।मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों बालक खेल के बहाने सोन नद में नहाने गए थे जिससे कारण डूबने से मौत हो गई। वही सोन नद पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों व मछुआरों ने बताया कि दो लड़कों को नहाते हुए देखा पर कुछ देर बाद दोनों लड़के गायब हो गए। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर उन सोचा कि दोनों बच्चे डूब गए जब सभी लोगों ने दोनों बच्चों का खोज किया तो दोनों बच्चे गहरे पानी में मिले। वही मौजूद लोगों के द्वारा पहचान गांव के ही धनंजय पांडे और निखिल पांडे के पुत्र के रूप हुआ। वहीं स्थानीय लोगों ने दो लड़कों की सोन नद में डुबने की खबर नासरीगंज थाना को दिया गया तो मौके पर अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार मौके पर पहुंचकर शव को बरामद करना चाहा पर परिजनों ने इस प्रशासनिक करवाई में हस्तक्षेप किया ।वही उनलोगों ने कहा कि ना तो शब को पोस्टमार्टम कराने हेतु ले जाने देंगे और ना ही सरकार द्वारा मिलने वाली राशि की जरूरत है। वही पुलिस बैरंग वापस लौट गई परंतु परिजनों से एक लिखित आवेदन लिया जिसमें परिजनों के द्वारा कहा गया कि हम अपने मर्जी से शव को नहीं ले जाने दिया। वही नासरीगंज पुलिस परिजनों से आवेदन लेकर वापस लौट गई।
