By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: कांग्रेस-JMM गठबंधन में दिखी दरार! मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > कांग्रेस-JMM गठबंधन में दिखी दरार! मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा
क्षेत्रीयसमाचार

कांग्रेस-JMM गठबंधन में दिखी दरार! मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2021/06/03 at 7:40 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published June 3, 2021
Share
SHARE

गढ़वा. गढ़वा- रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की ओर से शहर के रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क परिसर में घंटा घर का शिलान्यास किए जाने के बाद कांग्रेसियों ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद तूफानी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन धर्म का पूरी तरह से पालन कर रही है। मगर कांग्रेस की आस्था व भावना के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिलान्यास से पहले मंत्री के गढ़वा स्थित आवास पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल पहुंच कर घंटा घर निर्माण स्थल में परिवर्तन करने की आग्रह किया था। इसके बावजूद मंत्री ने इसे नजर अंदाज करते हुए पूर्व पीएम स्व इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास ही घंटा घर का शिलान्यास करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की अस्तित्व व आस्था का सवाल है। मंत्री को पुन: निर्माण स्थल पर पुन: विचार करते हुए स्थल परिवर्तन करना चाहिए। इसकी सूचना प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व को भी दे दी गई है। प्रदेश नेतृत्व के आदेश के आलोक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

”नहीं चुप बैठेंगे कांग्रेसी, नहीं मानी गई कार्यकर्ताओं की बात”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि स्व इंदिरा गांधी की अछुन्नता पर सवाल उठेगा तो कांग्रेसी चुप नहीं बैठेंगे। इस बात को लेकर कांग्रेसी दिल्ली तक जाएंगे। निर्माण स्थल बदलने के लिए मंत्री से बार-बार अनुरोध किया गया है। मगर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं जिले के डीसी को भी इस बात से अवगत कराया गया। मगर डीसी ने भी अपनी जवाबदेही का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया है।

”आस्था पर आधात नहीं होगा बर्दाश्त”

कांग्रेस नेता अलख निरंजन चौबे ने कहा कि कांग्रेस विकास कार्य का कभी विरोध नहीं करती है। मगर जब बात कांग्रेसजनों की आस्था की होगी तो कांग्रेसी आंदोलनरत होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता काफी आहत हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी पार्क से घंटा घर का स्थान परिवर्तन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास से पहले मंत्री को गढ़वावासियों को यह बताना चाहिए कि स्व। कौशल कुमार ठाकुर कौन हैं। जिनके स्मृति में घंटा घर का निर्माण कराया जा रहा है। कांग्रेस नेता श्रीकांत तिवारी ने कहा कि मंत्री की कार्यशैली गढ़वावासी अच्छी तरीके से समझ चुके हैं। ऐसे मंत्री को मंत्रिपरिषद में ही नहीं रहनी चाहिए। जो किसी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भावना का भी ख्याल नहीं करते हों। उन्होंने सरकार से इन्हें मंत्री परिषद से बर्खास्त करने की भी मांग किया है। राजीव गांधी पंचायती राज के जिला संयोजक सत्यनारायण यादव ने कहा कि गढ़वा में गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया जा रहा है। मंत्री मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उपेक्षित किया जा रहा है। किसी भी विकास कार्य की सूचना तक कांग्रेसियों को नहीं दी जा रही है। खासकर स्वास्थ्य विभाग के कार्य में पूरी तरह से मनमानी की जा रही है। सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: garhwa news, jharkhand News
GOVINDA MISHRA June 3, 2021 June 3, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पीएम द्वारा बिहार को दिए गए सौगात के लिए किया जदयू ने जताया आभार
क्षेत्रीय समाचार
बिदाई समारोह में भावुक हुए आईएएस सूर्य प्रताप, कहा- डेहरी अनुमंडल ने जीवन को बदला
क्षेत्रीय समाचार
डेहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा
क्षेत्रीय समाचार
बियर के 40 रूपए के लिए होटल मालिक पर गोली चलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?