By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: 2022 से पहले बदलेगा डेहरी शहर का रंग रुप, व्हाइट टाउन के तौर पर होगा बिहार में मशहूर
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > 2022 से पहले बदलेगा डेहरी शहर का रंग रुप, व्हाइट टाउन के तौर पर होगा बिहार में मशहूर
क्षेत्रीयसमाचार

2022 से पहले बदलेगा डेहरी शहर का रंग रुप, व्हाइट टाउन के तौर पर होगा बिहार में मशहूर

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2021/06/04 at 7:21 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published June 4, 2021
Share
SHARE

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आज से एक साल बाद अगर आप एनएच दो से डेहरी ऑन सोन शहर से गुजरते हैं तो आपको बाहर से ये शहर अगल रंग में नजर आएगा। डेहरी नगर को व्हाइट टाउन के तौर पर विकसित करने की प्लानिंग हो रही है। इसके लिए कार्ययोजना पर काम शुरू हो चुका है। सभापति विशाखा सिंह ने बताया कि उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में यह प्लानिंग शामिल है। उन्होंने कहा कि डेहरी-डालमियानगर इलाके का एक स्वर्णीम इतिहास रहा है। जिसके विकास के लिए वो अपने स्तर से हमेशा सार्थक पहल कर रही है। देश के कई शहरों में कुछ इलाके या फिर पूरा शहर इसी तौर पर विकसित हुआ है। उन्होंने कहा की क्लीन डेहरी ग्रीन डेहरी के विजन पर वो लगातार काम कर रही है। मीडियाकर्मियों से शुक्रवार को बातचीत के दौरान सभापति विशाखा सिंह ने यह बातें कही।

सभापति विशाखा सिंह

आम लोगो से की जाएगी अपील
डेहरी शहर के लोगों से अपने घरों के बाहरी हिस्से को पूरी तरह व्हाइट पेंट कराने की अपील की जाएगी। जिससे शहर को पूरे देश में अलग पहचान मिल सके। इसके साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को इसकी खूबसूरती आकर्षित करे। उन्होंने कहा कि यह रंग सादगी और सत्य के रास्ते पर चलने का प्रतीत माना जाता है। आने वाले समय में इसे ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। जिसके लिए प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

शहर को इस तरह स्मार्ट बनाने की हो रही तैयारी
स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी नगर परिषद ने शुरू कर दी है। फिलहाल नप कार्यालय के दिवारों पर खूबसूरत पेंटिंग उकेरी जा रही है। जिसमें बिहार के गौरव महात्मा बुद्ध के अलावा कई पेंटिंग बन रही है। जिसमें प्राचीन काल के प्रेरणादायी संदेशों को दर्शाने का प्रयास हो रहा है। इसके पूरा होने के बाद नगर परिषद कार्यालय एक अलग रंग में दिखेगी।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: dehri news, rohtas news
GOVINDA MISHRA June 4, 2021 June 4, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?