
हैदरनगर. हैदरनगर प्रखण्ड के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने कोरोना वायरस को ले स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन करते हुये अपने-अपने घर पर ही अखंड सुहाग की कामना के साथ वटवृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। कई महिलाएं अलग-अलग टोली बनाकर अलग-अलग वट वृ़क्षों के अलावा अपने घरों पर ही वट वृक्ष का डहंगी मंगाकर पूजा करती देखी गई। इस व्रत में महिलायें अपने-आप से शारीरिक दूरी बनाने का अथक प्रयास किया। गुरुवार को अहले सुबह से ही शहर सहित ग्रामीण इलाके के बट बृक्ष के समीप विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ब्राह्मण को दान-पुण्य कर अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की । पौराणिक मान्यता यह है कि सती सावित्री ने अपने पति की मौत होने के बाद वट सावित्री की पूजा-अर्चना कर यमराज को प्राण वापस करने पर विवश कर दिया था। उसी समय से महिलाए अपने पति की दीर्घायु होने की कामना के साथ उपवास रहकर वटवृक्ष की पूजा-अर्चना करती है। पूजा-अर्चना करने वालो मे मुख्य रूप से गीता देवी, वैष्णवी पाठक, नीलम देवी, अंषु देवी, किरण देवी, कनकलता देवी, उर्मीला देवी, नीरा देवी, सविता देवी, शारदा भारती, रानी मंजु शर्मा, सोनी देवी, सरिता देवी, रिता देवी, इंदु देवी, सोशिनता देवी, उर्मिला देवी, उषा देवी, संध्या कश्यप, सीमा देवी सहित कई अन्य महिलाएं शामिल है ।
