
हैदरनगर. झारखंड प्रदेश के निर्देश पर शुक्रवार को हैदरनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश चंद शिव के नेतृत्व में चौकड़ी पंचायत के सरगाड़ा गांव के दर्जनों किसानों ने झारखंड सरकार को किसान विरोधी बताते हुए प्रदर्शन किया। श्री शिव ने कहा कि झारखंड सरकार धान क्रय केंद्र के जरिये धान का खरीदी कर अब तक किसानों को बोनस नही दे सका है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण सभी किसान के परिवार बाहर कमाने जाते थे। किंतु महामारी के कारण वह घर पर ही रह रहे हैं। जिसके समक्ष खाने को भी लाले पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार धान की खरीदी की किन्तु अब तक उसका बोनस नही दे सका। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की यही रवैया रही तो किसान अब सरकार के विरुद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे। भाजपा नेता प्रदीप सिंह ने कहा कि सरकार खाद्य बीज, कृषि यंत्र उपलब्ध नही करा पा रही है। किसानों को मिलने वाले बीज खुलेआम काला बाजारी हो रही है। अगर इस पर सरकार अविलंब लगाम नही लगाती है तो भाजपा कार्यकर्ता किसानों के साथ करो या मरो की लड़ाई लड़ेंगे। केंद्र से लेकर राज्य तक कोरोना जैसे महामारी से गांव से लेकर शहर तक जूझ रहे हैं। किंतु अब तक सरकार ने किसी भी तरह की कोई रोजगार की व्यवस्था नही कर सकी है। सरकार पूर्ण रूप से फेल है। आंदोलन में मंडल अध्यक्ष उमेश चंद शिव के साथ भाजपा नेता प्रदीप कुमार सिंह,महेंद्र राम, अशोक कुमार सिंह, बिहारी सिंह, नरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, तपसी देवी, सुंदरी देवी, अहिल्या कुंवर सहित काफी संख्या में महिला पुरुष ने सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए।
