By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: Palamu: 25KM अधिक दूरी तय कर लोगों को जाना पड़ रहा ब्लॉक मुख्यालय, सड़क काफी दिनों से थी जर्जर स्थिति में
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > Palamu: 25KM अधिक दूरी तय कर लोगों को जाना पड़ रहा ब्लॉक मुख्यालय, सड़क काफी दिनों से थी जर्जर स्थिति में
क्षेत्रीयसमाचार

Palamu: 25KM अधिक दूरी तय कर लोगों को जाना पड़ रहा ब्लॉक मुख्यालय, सड़क काफी दिनों से थी जर्जर स्थिति में

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2021/07/22 at 5:03 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published July 22, 2021
Share
फाइल फोटो.
फाइल फोटो.
SHARE

हैदरनगर. हैदरनगर थाना के पंसा, बरडीहा होते हुए मोहम्मदगंज प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य पथ तेज बारिश की वजह से बह गया। इससे करीब दो दर्जन गांव के लोगों का संपर्क मोहम्मदगंज प्रखंड मुख्यालय से कट गया। वहीं, बिहार जाने के लिए भी लोगों को अब लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। करीब 25 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर लोगों को प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ रहा है। सड़क काफी जर्जर स्थिति में थी और तेज बारिश की वजह से वो बह गई।

रात में हुई अधिक बारिश के कारण बुधवार को अचानक सड़क बह गई। इससे दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों का आवागमन मोहम्मदगंज प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए बंद हो गया है। यह सड़क पूर्व से भी काफी जर्जर थी। कई बार ग्रामीणों ने टूटे सड़क को पहले भी श्रमदान कर आवागमन को बहाल रखा था। किंतु किसी जनप्रतिनिधि द्वारा पंसा, बरडीहा, बिहरा मुख्य पथ को न तो बनवाने का संज्ञान लिया न ही पुलिया निर्माण का।

पंसा पंचायत की मुखिया अंजू देवी, मुखिया प्रतिनिधि अस्विनी कुमार सिंह के अलावा बरडीहा के ग्रामीणों ने कहा कि अब मोहम्मदगंज प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए हम सभी को पंसा हैदरनगर भाया मोहम्मदगंज लगभग 25 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर जाना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र का यह रास्ता काफी उपयोगी था, जो पंसा, सुंडिपुर, पुल को जोड़ते हुए गढ़वा जिला के कांडी क्षेत्र में जाने के लिए काफी सुलभ था।

ये भी पढ़ें: और उपेंद्र कुशवाहा को मान लिया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष! रोहतास जिले में इस तरह हुआ स्वागत

ग्रामीणों ने कहा कि हम किसानों को खाद्य बीज के साथ दवा के लिए मोहम्मदगंज प्रखंड मुख्यालय या हैदरनगर थाना मुख्यालय जाने के लिए भी सोचना पड़ रहा है। अगर किसी की तबीयत अधिक खराब हो जाए तो उसे हैदरनगर व मोहम्मदगंज ले जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। मरीज कभी भी सड़क नहीं होने के कारण रास्ते में ही दम तोड़ सकता है।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: flood, jharkhand, palamu, Rain, झारखंड, पलामू, बाढ़
GOVINDA MISHRA July 22, 2021 July 22, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?