By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: हैदरगनर की ताजा खबरों से रहिए अपडेट, जानिए पूरे दिन कहां कहां क्या हुआ
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > हैदरगनर की ताजा खबरों से रहिए अपडेट, जानिए पूरे दिन कहां कहां क्या हुआ
क्षेत्रीयसमाचार

हैदरगनर की ताजा खबरों से रहिए अपडेट, जानिए पूरे दिन कहां कहां क्या हुआ

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2021/07/25 at 5:04 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published July 25, 2021
Share
SHARE

टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2020-21के डेलिगेट्स के तौर पर भोला नाथ सिंह टोक्यो जाएंगे

हुसैनाबाद बिधानसभा के पिपरा का लाल भोलेनाथ को लोगों ने बधाई दी है

हैदरनगर
टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटियां निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे के बाद हॉकी झारखंड को और एक सुनहरा अबसर मिल रहा है, की हॉकी इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक गेम्स के लिए अपने डेलिगेट्स के रूप में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भोला नाथ सिंह जो हुसैनाबाद बिधानसभा के पिपरा प्रखंड के निवासी हैं। इनके बडे पिता मथुरा सिंह भी युपी बनारस के नामी पहलवान के रूप मे जाने जाते थे। इनका भाई भी काशी नाथ सिंह यूपी व झारखंड का नामी पहलवान थे रेलवे मे कार्यरत थे ।इनका पुरा परिवार रांची मे रहकर विभिन्न खेलों मे अपना पहचान बनाया है। बडे भाई विश्वनाथ सिंह वालीवाल के रांची मे ही कोच है। इनका एक भाई कान्हां सिंह जी जो पलामू जिला कुश्ती व हाकी के आजिवन सदस्य भी हैं। जिन्हें भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र ध्रुव बत्रा जी एवं महासचिव राजीव मेहता जी ने भोला नाथ सिंह को पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी यह झारखंड राज्य सहित हुसैनाबाद बिधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्भ और खुशी की बात है। टोक्यो ओलंपिक गेम्स में हमारे खिलाड़ियों के साथ-साथ हमारे हॉकी झारखंड के अध्यक्ष फेडरेशन हॉकी इंडिया एवं भारतीय ओलंपिक संघ के तरफ से पदाधिकारी के रुप मे जा रहे है। यह बहुत ही किसी भी राज्य के लिए गौरव की बात है।

हॉकी झारखंड के इतिहास में जिस तरह टोक्यो ओलंपिक गेम्स के लिए दो-दो खिलाड़ियों का चयन हॉकी मे हुआ है। उसी प्रकार हॉकी झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है जब राज्य संघ के मुखिया को भी हॉकी इंडिया के तरफ से चुना गया है। जिस तरह भोला नाथ सिंह जी के उपस्थिति से ही झारखंड की टीम अच्छा प्रदर्शन करने लगती है। उम्मीद है की ओलंपिक में भी उनकी उपस्थिति से भारतीय महिला एवं पुरुष टीम अच्छा प्रदर्शन कर 1980 के बाद का इतिहास को दोहराएगी । भोला नाथ सिंह इसके पूर्व भी आयोजित विश्व चैंपियनशिप, ऐशियन गेम्स, कोमनवेल्थ गेम्स एवं ओलंपिक गेम्स जैसे खेलों में अएजे कोच, मनेजर या डेलीगेट के रुप मे प्रतिनिधित्व किए हैं। ईनके नेतृत्व मे एवं सभी पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से कोच और खिलाड़ियों के अथक परिश्रम से झारखंड मे हॉकी एवं कुश्ती नई-नई उचाई छू रही है । भोला नाथ सिंह के चयन होने पर हुसैनाबाद बिधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता ललन कुमार सिंह हुसैनाबाद मध्य जिप सदस्य सह भाजपा नेता बिनोद कुमार सिंह, जिप प्रतयाशी आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह, नर्मदेश्वर सिंह,पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह, पिपरा के अरूण मिश्रा, रणधीर सिंह, पिपरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश भुइँया, समाजसेवी जी, जेएमएम नेता विजय यादव, हरि यादव लोगों ने बधाई दी है।


गुरू महोत्सव में शामिल वैष्णव संप्रदाय के लोग

हैदरनगरः

हैदरनगर प्रखंड सहित हुसैनाबाद अनुमंडल के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गुरू पुर्णिमा के अवसर पर शनिवार को जगह जगह मंदिर व शिवालाओं में गुरू महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे शिश्यों ने अपने अराध्य गुरू की तष्विर के समक्ष दीप प्रज्जवलीत कर पूजा अर्चना की। हैदरनगर श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में वैश्णो संप्रदाय के आचार्य सुरेश पाण्डेय सहित कइ शिष्यों ने इस मौके पर वैकुंठ वासी 1008 श्री त्रीदंडी स्वामी जी महराज के चित्र के समक्ष वैदिक मंत्रोचारण के साथ भब्य पूजा अर्चना की। मौके पर आचार्य सुरेश पाण्डेय ने कहा कि श्री मन नारायण के उच्चारण के बाद ही समस्त प्राणियों का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि भारत में त्रीदंडी स्वामी जी महराज के शिश्यों की एक लंबी कतार है, जो गुरू पूर्णिमा के अवसर पर पूरे भारत देष में गुरू महोत्सव मनाने का कार्यक्रम किया जा रहा है। जगतगुरु उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने जिस उपदेष के साथ वैश्णो संप्रदाय को आगे बढ़ाने का काम किया है जिसे भूला नही जा सकता। उन्होंने कहा कि संत वह होता है जो किसी चिजो का लोभ नही करता। लोभ से ही नाष का मार्ग प्रषस्त होता है। उन्होंने सभी गुरू भाई बहनो को त्रीदंडी स्वामी जी महराज के तष्विर के समक्ष अराधना करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में आचार्य श्रुष्टि मिश्रा, पंडित दिलीप तिवारी, मंदिर के पुजारी जयप्रकाष पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ लगातार चार घंटे तक विधिवत पूजा अर्चना कराकर भगवान विश्णु, माता लक्ष्मी के साथ-साथ अराध्य गुरु त्रिदंडी स्वामी जी महराज व परम् षिश्य जियर स्वामी जी महराज के चित्र के समक्ष आरती वंदना कर गुरु के महिमा पर प्रकाष डाला। इस मौके पर मंदिर शयाम किषोर पाठक, सनंदन पाठक, नर्वदेष्वर सिंह, राजगिरी प्रसाद सोनी, कृश्णा अग्रवाल, ओम लाल अग्रवाल, चक्रवर्ती सिंह, मंटू लाल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अनिल लाल अग्रवाल, सुनील लाल अग्रवाल सहित काफी संख्या में गुरू भाई बहन षामिल थे।

वैश्णों संप्रदाय के शिष्यों ने वृक्ष लगायें, वृक्ष बचायें का लिया संकल्प

हैदरनगरः गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन कार्यक्रम के दौरान वैश्णों संप्रदाय के सैकड़ों षिश्यों ने वृक्ष लगायें, प्रकृति बचायें। खुषियां, हरियाली पायें। के नारे के साथ संकल्प लिया। हैदरनगर श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित गुरु पूजन समारोह के मौके पर गुरु पूजन समिति ने क्षेत्र के समस्त गुरु भाईयों को अपने-अपने घर व दरवाजे के आस-पास वृक्ष लगाने की शपथ दिलायी। इस मौके पर आचार्य सुरेष पांडेय ने कहा कि वायु, जल और वृक्ष जीवन की महती आवष्यकता है। पद्यपुरान के सृश्टिखं डमें विभीन्न वृक्ष लगाने के विभीन्न लाभ पर प्रकाष डाला। उन्होंने कहा कि संकल्प ले की आओ वृक्ष लगाये और प्रकृति के साथ उत्सव मनायें। उन्होंने कहा कि पीपल का वृक्ष लगाने से धन लाभ के साथ-साथ पुत्र सुख भी प्राप्त होता है। उन्होंने पाकड़ का वृक्ष लगाने से मनुश्य को यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है। आम का फल लगाने से पवित्रता की वृ़िद्ध होती है, नीम का वृक्ष लगाने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं, आयु व यष की वृद्धि होती है, जामुन का वृक्ष लगाने से सुयोग पुत्री की प्राप्ती होती है, अनार का वृक्ष लगाने से सुयोग्य पत्नी की प्राप्ती होती है, पलाष का वृक्ष लगाने से ब्रम्हातेज प्राप्त होता है, खैर का वृक्ष लगाने से आरोग्य की प्राप्ती होती है, बेल का वृक्ष लगाने से भगवान आषुतोश प्रसन्न होते है, अषोक का वृक्ष लगाने से षोक का नाष होता है, चंदन का वृक्ष पुण्य व लक्ष्मी प्रदान करने वाला होता है, चंपा पुश्प का वृक्ष स्वभाग्य प्रदान करता है, माॅलश्री का वृक्ष कुल की वृद्धि करने वाला होता है, केवड़ा का वृक्ष लगाने से षत्रुओं का नाष होता है, दाख ;मुनाक्काद्ध वुक्ष लगाने वाले को सर्वांग सुंदर स्त्री प्राप्त होती है, कुंद ;मोगराद्ध के वृक्ष में गंधवों का निवास होता है, कदम का वृक्ष लगाने से मन का विकार नश्ट होता है,कृश्ण का कृपा प्राप्त होती है, केले का वृक्ष लगाने से गुरु की कृपा प्राप्त होती है। इसे हर वैश्णों संप्रदाय सहित अन्य मनुश्य वृक्ष लगाकर प्राकृति बचायें तो विष्व का कल्याण संभव है।

राजकीय मध्य विद्यालय पथरा में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन को ले ग्रामीणों ने किया

हैदरनगर

राजकीय मध्य विद्यालय पथरा में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन नियम के विरुद्ध किये जाने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा के साथ विरोधी किया। ग्रामीणों ने कहा कि जिला शिक्षा अधीक्षक पलामू के पत्र के आलोक में प्रबंधन समिति का बैठक नही किया गया है तथा नियम को ताख पर रख कर चुनाव किया गया है। पथरा के समस्त ग्रामीणों ने प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हुसैनाबाद तथा अनुमण्डल पदाधिकारी हुसैनाबाद को लिखित आवेदन दे कर पुनः विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन कराने की मांग की है। आवेदन मे कहा है कि गलत ठंग से बैठक कर समिति का गठन किया गया है जो जांच का विषय है। उन्होंने अविलंब समिति गठन को निरस्त करते हुए दुसरी बैठक कर प्रबंधन समिति का गठन करने का निर्देश जारी करने की मांग किया है। हस्ताक्षर युक्त आवेदन देने वालों मे विनोद कुमार, रामराज पासवान, अशोक मेहता, विजय पासवान, कन्हाई मेहता, उदय कुमार, नरेश पासवान, अखलेश पासवान, रनिता कुमारी, विनय कुमार पासवान, गीता देवी, माया देवी, तेतरी देवी आदि कई लोगों का नाम शामिल है।

डीटीओ ने तीन ट्रेक्टर जप्त कर किया हैदरनगर थाना के हवाले

हैदरनगर हाईस्कूल के समीप हैदरनगर मोहम्मदगंज मुख्य पथ पर जिला परिवहन पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बिना कागज के तीन ट्रेकटर को जप्त कर हैदरनगर थाना के हवाले कर दिया है। सभी जपत ट्रेकटर पर दो पर छडी लदा हुआ है व एक पर ईंट। जपत ट्रेकटर मे हैदरनगर थाना के झरी गांव निवासी अनील चंद्रवंशी, हैदरनगर के ईंट भट्ठा मालिक ललन सिंह व दिवानविगहा गांव निवासी अभय सिंह का बताया। गया है। इस संबंध मे थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने बताया कि जपत ट्रेकटर कै जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सुरक्षा को लेकर रखा गया है। डीटीओ के आदेश के बाद ही थाना से छोड़ा जाएगा। जांच अभियान मे डीटीओ के साथ हैदरनगर थाना पुलिस भी मौजूद था।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कजरात नावाडीह रेलवे सटेशन पर अवैध शराब विकरी को लेकर हंगामा

-हुसैनाबाद अंचलाधिकारी से अवैध रूप से शराब बिक्री को बंद करने को लेकर गुहार लगाई

हैदरनगरः

हुसैनाबाद अनुमंडल के झारखंड बिहार सिमा पर बेलबीगहा पंचायत स्थित काजरात नावाडीह रेलवे स्टेशन के पास अवैध रूप से शराब कि विक्री धडल्ले चल रहा है। इसे बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है। बंद कराने को लेकर अंचलाधिकारी को आवेदन दिया हैं। ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर अंचलाधिकारी से गुहार लगाया है कि काजरात नावाडीह स्टेशन परिसर के समीप अवैध रूप से शराब बिक्री के चलते काफी भीड़ यकत्रित हो जाती है। जिसके कारण हमेशा काफी तनाव का माहौल रहता हैं।लोगों को खासकर महिलाओं एवं लड़कियों को आते जाते भद्दा कमेंट का सामना करना पड़ता हैं।दूसरी ओर भारत सरकार की स्वच्छ भारत मिशन के अभियान को धज्जिया उड़ाते हुए शराब की खाली बोतल और गिलास से कचरों का अंबार लगा हुआ है।जानकारी के अनुसार यह काजरात नावाडीह रेलवे स्टेशन झारखंड बिहार का बॉर्डर है। जहां शराब पिने के लिए बिहार के लोग अधिक संख्या मे पहुचते हैं। बिहार मे शराब बंद होने के कारण काफी भिंड लगना नियति बन गया है। प्रति दिन यहां शराबी व ग्रामीणों के साथ झगड़ा झंझट होते रहता है। ग्रामीणों ने हुसैनाबाद अनुमंडल प्रशासन से कजरात नावाडीह रेलवे स्टेशन परिसर के बगल मे बिक्री हो रहे अवैध शराब को बंद कराया जाय।अनयथा ग्रामीण अब आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी सारी जबाबदेही हुसैनाबाद अनुमंडल प्रशासन की होगी।

हैदरनगर थाना परिसर में थाना दिवस पर जमीन से संबंधित तीन मामले का निपटारा
हैदरनगर थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस पर अंचलाधिकारी राजीव निरज, थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा, अंचल निरीक्षक कन्हाइ राम, करमचारी निकशन कुमार, सुनील कुमार केशरी, अंचल कार्यालय सहायक निरज कुमार, ने भूमि विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई की।अंचलाधिकारी राजीव निरज ने बताया थाना दिवस में एकसप्ताह पूर्व कुल तीन मामले आये थे जिसमें तीनों पार्टी के दोनों पक्षों को नोटिस देकर उनकी उपस्थिति मे सुनवाई की गई। हैदरनगर प्रखण्ड के सभी गांवों में जमीनी विवाद का निपटारा विवादित लोगों के बीच समझौते कर किया जाएगा।इस संबंध में अंचलाधिकारी राजीव नीरज ने बताया कि किसी भी जमीन से संबंधित मामले को सप्ताह में एक दिन थाना में उपस्थित होकर निपटारा करने का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने आम आवाम से अनुरोध किया है कि जमीन से संबंधित कोई भी मामले को आपस मे बैठ कर ही निपटाए। अन्यथा न्यायालय का शरण लेना होगा। जिससे गरीब किसानों को परेशानी होगी। न्यायालय से बचाव के लिए ही थाना दिवस के मौके पर जमीन से संबंधित निपटारा के लिए कैंप लगाया जा रहा है। जो सबके हित में है।

हैदरनगर भाजपा मंडल की बैठक आज

भारतीय जनता पार्टी हैदरनगर मंडल की बैठक 26 जुलाई को होना तय हुआ है। इस आशय की जानकारी हैदरनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश चंद्र शिव ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रखंड के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ मोर्चा के सदस्य सहित सभी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। बैठक हैदरनगर श्री राम जानकी मंदिर में 26 जुलाई दिन सोमवार को दो बजे से होना तय है। उन्होंने सभी साथियों से अपील करते हुए कहा है कि जोश के साथ बैठक में उपस्थित होकर संगठन की मजबूती के लिए अपना राय देंगे। बैठक में हैदरनगर मंडल के प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।

हैदरनगर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को मातृ शोक, सांत्वना देने पहुँचे भाजपा नेता रविंद्र

हैदरनगर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ज्योति पासवान की माँ का निधन हो गया था। जिसे भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रंजीत पासवान, रविन्द्र सिंह, हैदरनगर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि लाल बाबू पासवान, भाजपा वरिष्ठ नेता आनंदी पासवान आदि ने मृत परिजन के घर पर पहुँचकर उन्हें इस दुख की घड़ी में सहन करने का ढाढस बंधाया। उपस्थित नेताओं ने मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख भगवान से दुआ मांगी। रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ज्योति पासवान भाजपा का जुझारू कार्यकर्ता है। जिसे हम सभी भाजपाई इनके साथ इस दुख की घड़ी में खड़े है। उन्हें हर संभव मदद करने की बात कही।

जपला एलआईसी उप शाखा में वरिष्ठ अभिकर्ताओं की हुई वर्चुअल बैठक, कई बिंदुओं पर चर्चा

हैदरनगर
जपला स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के उपशाखा में वरिष्ठ अभिकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक के दौरान सर्वप्रथम नए शाखा प्रबंधक को कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन के साथ बैठक की कार्यवाही की शुरुआत की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अभिकर्ता व अध्यक्ष डीके सिंह ने समानित साथियों के साथ वर्तमान शाखा प्रबंधक के कार्य क्षमता व कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें विस्वास दिलाया कि उनके कार्यकाल में उपशाखा बेहतर काम करके नया इतिहास लिखेगा। बैठक में पुराने कमिटी भंग होने के बाद ही नए कमिटी के गठन पर भी कार्यकारी अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया। उपस्थित सभी वरिष्ठ अभिकर्ताओं का कहना था कि कार्यकारी अध्यक्ष ही नए कमिटी के गठन का दिन निश्चित कर सकते हैं। बिना अनुमति के कोई भी बैठक अमान्य होगी। कार्यकारी अध्यक्ष ने जल्द ही बैठक बुलाकर नए कमिटी के गठन का ऐलान कर सम्मानित सदस्यों को उक्त बैठक में बुलाएंगे। वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से अशोक कुमार दुबे, रामवृक्ष मिस्त्री, इरफान, आवेश, रामाशीष, हीरा सिंह, नरेंद्र गुप्ता, राम प्रसाद मेहता, धर्मेंद्र कुमार, आकाश दुबे, निर्मल कुमार, अनुज यादव, धर्मेंद्र पाठक, अखिलेश चौधरी, जयराम, प्रभात, राजेश सिंह, राकेश, रंजीत, अलीम अंसारी, अनिल कुमार सहित 50 से अधिक अभकर्ता शामिल थे।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: dehri news, ROHTAS
GOVINDA MISHRA July 25, 2021 July 25, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?