By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: कोविड -19 टीकाकरण महाअभियान में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > कोविड -19 टीकाकरण महाअभियान में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा
क्षेत्रीयसमाचार

कोविड -19 टीकाकरण महाअभियान में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2021/09/01 at 7:54 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published August 31, 2021
Share
SHARE
  • जिले में 400 से अधिक बनाएं गए थे टीकाकरण केंद्र

सासाराम (रोहतास) 6 महीना 6 करोड़ टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को चलाए गए टीकाकरण महाअभियान में शांतिपूर्वक और बेहतर व्यवस्था के बीच हजारों लोगों को टीकाकरण किया गया। बता दें कि इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिले में कुल 405 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष के ऊपर लोगों की भीड़ देखने को मिली। सुबह 7 बजे से लेकर देर शाम तक टीकाकरण केंद्रों पर लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। सासाराम सदर अस्पताल स्थित पारा मेडिकल भवन में कुल चार टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे एवं आधा दर्जन के आसपास वेरिफिकेशन सेंटर बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया। वही दूसरे डोज के लिए सभी प्रखंडों में अलग से टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। महाअभियान को सफल बनाने के लिए सवास्थ्य कर्मियों के साथ साथ सहयोगी संस्थाओं के पांच हज़ार से अधिक कर्मी लगाएं गए थे। महाअभियान में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। घर का काम छोड़ कोरोना से बचने के लिए घण्टों लाइन में खड़ा होकर पहले टीकाकरण करवाया। महाभियाम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी, जीविका दीदी, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग के अलावा सहयोगी संस्था डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, केयर इंडिया, पीरामल, जे.एस.आई, सी.एच.ए.आई, पी.एफ.एल, एन.आई.पी.आई आदि का भी सहयोग लिया गया। साथ ही टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की भी तैनाती की गई थी। 

90 हज़ार टीकाकरण का रखा गया था लक्ष्य

रोहतास जिले में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के दौरान लगभग 80 से 90 हज़ार लोगों को टीकाकृत किए जाने का लक्ष्य रखा गया था। शाम 5 बजे तक जिले में 40 हज़ार से अधिक लोगों को टीकाकृत किया गया। जिले में अभी तक 9 लाख 45 हजार से अधिक लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें 8 लाख 2 हज़ार से अधिक प्रथम डोज का टीका दिया गया है तो वही 1 लाख 43 हज़ार से अधिक दूसरे डोज का टीकाकरण किया जा चुका है।

महाअभियान से मिली सफलता

रोहतास जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर आरकेपी साहू ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान के दौरान काफी शांतिपूर्ण तरीके से टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 400 से अधिक टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे जहां सभी जगह वैक्सिंन मुहैया करा दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस महाअभियान के लिए जिले में 90 हज़ार लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया था इसके लिए राज्य स्वास्थ समिति द्वारा वैक्सीन भी मुहैया करा दिया गए थे। प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि काफी संख्या में टीकाकरण केंद्र बनाए जाने से लोगों को टीकाकरण कराने में सहूलियत हुई और लोगों ने आसानी से प्रथम डोज का टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को लेकर अब लोगों में जागरूकता आ गई है। लोग आसानी से केंद्र तक पहुँच रहे है। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों में दूसरे डोज के लिए भी अलग से टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: Bihar News, dehri news, rohtas news
GOVINDA MISHRA September 1, 2021 August 31, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?