
सासाराम (रोहतास) राष्ट्रीय जनता दल द्वारा स्थानीय कुशवाहा सभा भवन में महान समाजवादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिरिजा चौधरी संचालन जिला प्रधान महासचिव राजकिशोर सिंह यादव ने किया। डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस सदी के महान समाजवादी नेता डॉ रघुवंश बिहार की धरती पर जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं जेपी के बाद समाजवाद के पुरोधा डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ही थे। रघुवंश प्रसाद सिंह का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ी हमेशा याद करेंगे। उपस्थित लोगों में राजद के उपाध्यक्ष शमशुल हक अंसारी, सरबजीत सिंह खालसा, चंद्रशेखर सिंह, विद्यासागर सिंह, महासचिव हरिनारायण सिंह, सचिव पप्पू यादव, महासचिव राजा राम सिंह, कार्यकारिणी सदस्य प्रखंड अध्यक्ष आसाराम, मुनीर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष चेनारी सूर्य देव पाल, प्रखंड अध्यक्ष दिनारा अशोक चौधरी, नासरीगंज प्रखंड अध्यक्ष शिवकल्याण भारद्वाज, नौहट्टा प्रखंड अध्यक्ष मुनीर अंसारी, तिलौथू प्रखंड अध्यक्ष बबलू खान, छात्र राजद नेता सत्यजीत राज यादव, दीपक कुमार दीपू , जयप्रकाश यादव, कालिका सिंह अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, जिला महासचिव जयशंकर शर्मा, पूर्व प्रमुख शिवपूजन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
