
- सूप व दऊरा खरीदने के लिए छठव्रतियों की लगी भीड़, 80 रूपये से 180 रूपये तक बी रहा है सूप
- फ्रेंड्स क्बल छठ घाट पर लगाया जाएगा दुधिया रौशनी, छठ घाट पर छठव्रतियों को मिला बेहतर सुविधा
गढ़वा : आस्था का महापर्व छठ आठ नवंबर से शुरू हो रहा है। आठ नवंबर को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू हो जाएगा। छठ महापर्व को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई हैं। छठ पर्व को लेकर सूप, दऊरा की बिक्री जमकर हो रही है। शनिवार को मझिआंव मोड़ स्थित जोड़ा पुल पर सूप व दऊरा की खरीदारी करने के लिए छठव्रतियों की भीड़ लगी हुई हैं। जानकारी के अनुसार सूप 80 रूपये से लेकर 180 रूपये तक बिक्री की जा रही है। जबकि दऊरा 200 रूपये से लेकर 250 रूपये, बेना 40 रूपये जोड़ा मिला रहा है। दुकानदार अरविंद कुमार ने बताया कि सूप व दऊरा की बिक्री इस वर्ष अच्छा हो रहा है। दुकानदार ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बाजार में रौनक देखने को मिल रहा हैं। छठ महापर्व के अवसर पर जोड़ा पुल पर पिछले कई वर्षों से दुकान लगाकर सूप, दऊरा, बेना, झाडू की बिक्री करते आ रहे हैं। कोरोना काल में पिछले वर्ष बाजार में रौनक नहीं था। जिसके कारण अच्छा दुकानदारी नहीं हुई थी। इधर छठ महापर्व को लेकर विभिन्न क्लब द्वारा छठ घाट की सफाई की जा रही हैं। छठ घाट को सजाने में क्लब के पदाधिकारी व सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे हैं। दानरो नदी स्थित फ्रेंड्स क्बल छठ घाट की सफाई का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया हैं।


- इसकी जानकारी देते हुए फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता उर्फ फंटूस ने बताया कि छठ घाट की सफाई कार्य पिछले 15 दिनों से किया जा रहा हैं। छठ घाट की सफाई कार्य अंतिम चरण पर पहुंच गया हैं। उन्होंने कहा कि मजदूर लगाकर छठ घाट से एक- एक कंकड़ को चुनवाया जा रहा हैं। ताकि छठव्रतियों को घाट पर बैठने में किसी भी तरह का कोई परेशानी न हो। छठ घाट पर दुधिया रौशनी लगाया जाएगा। छठव्रतियों को अर्ध्य देने के लिए दुध की व्यवस्था फ्रेंड्स क्लब द्वारा किया गया हैं। जबकि ठंड को देखते हुए कंबल भी उपलब्ध कराया जाएगा।
