
सासाराम (रोहतास) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में दोबारा जिला अध्यक्ष बनने पर आशुतोष सिंह को फूल माला से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दोबारा जिला अध्यक्ष बनने के बाद मेरा पहला बैठक किया गया है। इस बैठक में हमलोग मिलकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संगठन को प्रखंड से पंचायत और गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे। रोहतास जिला के हर जनता का समस्या और हर सुख दुख में हम साथ खड़े रहेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के आशीर्वाद से और राष्ट्रीय महासचिव संसद प्रफुल्ल पटेल, सांसद सुप्रिया सुले, सांसद फोजिया खान और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विधायक कमलेश सिंह के दिशा निर्देश पर हमें दोबारा रोहतास जिला का अध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बिहार प्रदेश संयोजक राणा रणधीर सिंह ने हमें जिला अध्यक्ष रोहतास बनाया है। एक राष्ट्रीय पार्टी के एकलौता विधायक उम्मीदवार सासाराम विधानसभा क्षेत्र का 2020 में बनने का सौभाग्य मिला है। इस पार्टी को हम पंचायत और गांव में ले जाने का काम करेंगे और हर जनता के सुख दुख में साथ रहने का कोशिश करेंगे और जिला में जो भी जनता का समस्या रहेगा उसके खिलाफ में हम विरोध प्रदर्शन के द्वारा सरकार को बताते रहेंगे। दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के इस बैठक में बधाई देने वाले में रोहतास जिला के युवा अध्यक्ष अनिल सिंह चंद्रपुरा, किसान जिला अध्यक्ष संजय दुबे, पंचायती राज जिला अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय, अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष जोगिंदर पाल, नगर निगम अध्यक्ष आरजू आलम, गुड्डू खान, जिला प्रवक्ता विमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमीर इकबाल बाली, बिंदेश्वरी सिंह, ऐनुल खान, जिला महासचिव परशुराम सिंह, हजारी अंसारी, मोहम्मद मजीद, आभा सिन्हा, रामबाबू सिंह, गुड्डू सिंह, बृज बिहारी राय, तनवीर, गुड्डू , अनिल कुशवाहा, बंटी पाठक, गीता कुशवाहा द्वारा दोबारा जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह को बनने पर बधाई शुभकामनाएं देते हुए सैकड़ों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
