By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें युवा तभी मिलेगी सफलता
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें युवा तभी मिलेगी सफलता
क्षेत्रीयसमाचार

आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें युवा तभी मिलेगी सफलता

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2021/12/05 at 5:55 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published December 5, 2021
Share
SHARE

विकाश वैभव

गृह विभाग के विशेष सचिव ने युवाओं को किया संबोधित
लेट्स इंस्पायर बिहार ने महिला महाविद्यालय में किया आयोजन

डेहरी ऑन सोन (रोहतास) युवा वर्ग छोटे-छोटे बातों को नजरअंदाज करके लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ने से ही मिलेगी सफलता बिहार के पुरानी गौरव को वापस लाने, गौरवमई बिहार बनाने में युवाओं की भूमिका अहम होगी। ऐसे में युवा यदि अपनी उर्जा को सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करें, तो बिहार की गौरव की गाथा दुनिया में गाई जाएगी। उक्त बातें बिहार के गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव ने रविवार को स्थानीय महिला महाविद्यालय में लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा आयोजित युवा दायित्व संगोष्ठी के संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध की स्थली, नालंदा विश्वविद्यालय की पहचान, कई वीर महापुरुषों, युवा क्रांति के जनक के रूप में बिहार जाना जाता रहा है। किंतु वर्तमान परिवेश में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कई युवा भटकाव के रास्ते पर है, और अपनी ऊर्जा का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। बगैर युवा के किसी राज्य या देश का विकास संभव नही है। जरूरत है की युवा पीढ़ी सशक्त रूप से समाज में अपनी भागीदारी निभाएं। सकारात्मक सोच रखें, व एक नई सोच, नई ऊर्जा के साथ बिहार को विकसित राज्य के रूप में दुनिया भर में पहचान दिला कर अपनी भागीदारी दिखाएं। उन्होंने युवाओं से कहा कि लक्ष्य तय करने के बाद सभी परेशानियों को झेलते हुए परिश्रम कर परिस्थियों को झेलते हुए आगे बढ़ना चाहिए। क्योंकि लक्ष्य को पाने के लिए दृढ़ निश्चय होना जरूरी है। जब ज्ञान की बात होगी, तो शौर्य भी होगा। ज्ञान, शौर्य, उद्यमिता, समेत अन्य मामलों में बिहार ने देश को नई दिशा दी है। रोहतास जैसे जिला ने भी दुर्ग पर विजय प्राप्त किया। बिहार में गणतंत्र की परिकल्पना बिहार में हुई। वह भी तब, जब आधुनिक व भौतिक सुविधाएं नगण्य थी। सोच व दृष्टि बड़ी हो तो सभी लक्ष्य को पाया जा सकता है। युवा यदि, जाति, धर्म, लिंग भेद, क्षणिक स्वार्थ में आकर अपनी सोंच को संकीर्ण रखेंगे तो बदलाव कैसे होगा? बारह वर्ष पूर्व के रोहतास को याद करते हुए कहा कि जहां दिन में भी लोग भय के साए में जीते थे। वही आज लोग चैन की नींद सोते हैं 2007 में स्थिति और भी खराब थी उस समय जब मैं रोहतास में एसपी था तो राजपुर व बघैला थाना को उग्रवादी के द्वारा उड़ा दिया गया था। किन्तु एक परिवर्तन की आहट के बाद उस क्षेत्र के लोग आज रात ग्यारह बजे सड़को पर आराम से भ्रमण करते हैं। समाज के भटके हुए लोग बाल्मीकि के चरित्र चित्रण को देखें तो परिवर्तन संभव हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे लेट्स इंस्पायर रोहतास-कैमूर प्रभारी मनीष उर्फ यश उपाध्याय ने सभी अतिथियों को बुके, अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों व उनके प्रतिनिधियों को लेट इंस्पायर द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें अभिनव कला संगम के सदस्य शंभू गुप्ता को परिवर्तन विकास मंच तिलौथू की निदेशक सविता डे
कार्यक्रम को अन्य लोगों के अलावे लेट्स इंस्पायर बिहार के शाहाबाद संयोजक अश्वनी सिंह,प्राचार्य डॉ अशोक सिंह, एंबीशन लॉ इंस्टीट्यूट दिल्ली के निदेशक आलोक रंजन ने आह्वान किया कि यदि कोई भी छात्र- शिक्षक उनसे सहयोग लेना चाहे तो वह सदैव तैयार हैं। समाजसेवी लव सिंह, डॉ गीता पांडेय आदि ने संबोधित किया। मंच संचालय लेट्स इंस्पायर रोहतास संयोजक मनीष उर्फ यश उपाध्याय ने किया। मौके पर लोक समूह के प्रबंधक ई आर वर्मा संजय सिंह उर्फ बालाजी, भैया जी, आलोक रंजन, अशोक कुमार सिंह महिला कॉलेज प्राचार्य के अलावे सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: Dehrionsone LAtest News, rohtas news, sasaram news
GOVINDA MISHRA December 5, 2021 December 5, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?

Notifications