
सासाराम (रोहतास) शाहाबाद महोत्सव के समापन पर शाहाबाद क्षेत्र के मूलनिवासी व चतरा सांसद सुनील सिंह ने शाहाबाद महोत्सव के संयोजक अखिलेश कुमार सिंह एवं उनके आयोजन समिति के सदस्य को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामना दिया और कहा कि महोत्सव से इस क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढावा मिलेगी।
सांसद ने कहा कि इस दुर्गम एवं सुदूर पहाड़ पर इतनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से इस कार्यक्रम को सफल बना कर आप लोगों ने एक मिसाल कायम किया। कभी नक्सलियों के द्वारा तीन चार और 5 दिसंबर को यहां किला परिसर में स्थापना दिवस मनाई जाती थी। आज शाहाबाद महोत्सव कार्यक्रम कर यहां के आसपास बसे वनवासियों का दिल जीत लिया। जिस रोहतासगढ़ आने से लोग कतराते थे, आज उसी रोहतासगढ़ पर दूर दराज एवं कई राज्यों से लोग कार्यक्रम में भाग लेने पहुंच रहे हैं। यह रोहतास गढ के लोगों के लिए गौरवपूर्ण है। यहां के आयोजन समिति के द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर आयोजन समिति के कार्यकर्ता कृष्णा सिंह यादव, विनोद सिंह, राजबली यादव, संजय पासवान, संजीव गुप्ता, कमलेश कुमार, रौशन कुमार, कमता सिंह यादव, विशाल देव, संजीव सिंह, अनिल सिंह, सुधीर सिंह, रामू गुप्ता, अजय पाठक, श्याम नारायण उरांव, अमरदीप चौधरी, सुमेश उरांव, मदन उरांव सहित सभी सदस्य गण उपस्थित थे।
