
गुप्ता धाम महोत्सव के समय एक लाख से अधिक लोग करते हैं जलाभिषेक
नौहट्टा।
प्रखंड क्षेत्र के बिहार झारखंड सीमा पर मध्य सोन मे स्थित दसशीशानाथ का चबूतरा पर्यटन स्थल के रूप में घोषित होगा। यह चबूतरा ऐतिहासिक नही काफी प्राचीन है लेकिन अबतक ईसका विकास नही हो पाया। उक्त बातें सांसद श्री छेदी पासवान ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने दसशीशानाथ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग व भारत सरकार को पत्र लिखने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने सांसद को बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर गुप्ता धाम झारखंड से एक लाख से अधिक लोग इसी रास्ते से आते जाते है। गुप्ता धाम जाते समय तथा वहां से लौटते समय दसशीशानाथ पर जलाभिषेक करते है।यह शिलशिला फागुन महीने मे पंद्रह दिनों तक चलता है। सोन की जलधारा के बीच रहने के कारण नाव से आने जाने मे परेशानी होती है। ग्रामीणों ने दसशीशानाथ महादेव के प्रतिक चिंह से सांसद को सम्मानित किया। सांसद ने दसशीशानाथ का विकास करने का अश्वासन दिया। कहा कि सत्र खत्म होते ही दसशीशानाथ पहुंचने का प्रयास करूंगा। मौके पर कैमूर जिला प्रभारी राधा मोहन पांडेय संयोजक सुमित सिंह बिट्टू नौहट्टा भाजपा अध्यक्ष श्रीराम सिंह प्रणव पांडेय आदि मौजूद थे।
