सासाराम (रोहतास) गीता घाट केंद्र बेदा आश्रम सासाराम में श्री मद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। स्वामी अशोक आनंद जी उर्फ अनिल प्रकाश जी ने प्रातः 7 से 8 बजे तक आशन ध्यान प्रणाम की कई विधियों को बताया। जिसमें 20 भक्तों ने साथ आसन ध्यान प्रणाम किया। देश-विदेश के भक्तों ने लाइव रूम पर जुड़कर आसन ध्यान तथा प्रणाम किया। स्वामी जी ने बताया कि आसन करने से शरीर प्रणाम करने से प्राण तथा ध्यान करने से बुद्धि स्वस्थ रहता है। पूज्य गीता घाट बाबा ने कहे थे कि ध्यान लगाने का मतलब है शक्ति संचय करना, जैसे बैटरी चार्ज करता यंत्र डायनेमो निश्चय
जितने संत हुए इस जग में सब ने ध्यान किया है। हम सब मिलकर ध्यान करेंगे या उपदेश दिया है। श्रीमद् भागवत कथा में भी ध्यान योग की शिक्षण विधियां का वर्णन किया गया है। राजा परीक्षित के द्वारा कलयुग का दमन किया गया। जब उन्हें श्राप की प्राप्ती हुई तो संतों की शरण में गए। जिसका समाधान संतो की संगति करना चाहिए संतों की शरण में जाना चाहिए। उसके उपरांत भक्त उद्धव एवं भक्त विदुर जी का मिलन बताया गया तथा दोनों भक्तों का चरित गमन किया गया। पूज्य बाबा जी कहते हैं प्रेमी से प्रेमी मिले तो करें प्रेम की बात ज्ञानी से ज्ञानी मिले तो मन ही मन मुस्कान मूर्ख से मूर्ख मिले तो गाली घुसा लात। आज यह भी बताया गया भगवान कपिल की मां देवधूति को मानव के बंधन का कारण मन ही है। जो मन संसार में लगा है। स्वजन भाई बांधव में लगा है विषयों के उपभोग में लगा है। वह उतना ही बंधा है तथा जो मन भगवान के भजन में लगा है। गुरु चरणों में लगा है गुरु सेवा में लगा है वह उतना ही मुक्त हो गया है इसके उपरांत भगवान शिव के द्वारा दक्ष प्रजापति के द्वारा यज्ञ का विध्वंस किया गया ।क्योंकि उसमें सती ने अपने शरीर को आहूत कर देती है। भगवान शिव से एक नारी का अपमान सहा नहीं गया इसलिए भगवान शिव ने सब को दंड दिया आज की कथा के अंत में स्वामी कमलानंद जी, स्वामी अवतार आनंद जी, स्वामी भरत भूषण आनंद जी, स्वामी अमरेंद्र आनंद जी, द्वारिका पीठ स्वामी अर्जुन आनंद जी, तथा स्वामी शंकर आनंद जी ने अपने विचार प्रकट किए। भक्त राधेश्याम, बनारसी, अंजनी, अक्षयबर पाठक, कृष्णकांत तिवारी, दुलारचंद सहित अन्य सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।
गीता घाट आश्रम बेदा में दूसरे दिन भी श्री मद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Leave a comment