
सासाराम (रोहतास) किसानों को खाद की समस्या को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के किसान प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को सासाराम पोस्ट ऑफिस चौक पर प्रदर्शन करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा पूरे बिहार में रवि फसल की बुवाई अंतिम समय में पहुंच गया है। लेकिन अभी तक किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रहा है। इसे किसान खून के आंसू बहा रहे हैं और खेत बुवाई के बिना बंजर होने के कगार पर है। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल के जिला के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय सिंह यादव के नेतृत्व किया एवं जिला राजद अध्यक्ष गिरिजा चौधरी, प्रधान महासचिव राज किशोर सिंह यादव ने प्रदर्शन को संबोधित किया। इस प्रदर्शन में उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह यादव, महासचिव उपाध्यक्ष शमशुल हक अंसारी, विद्यासागर सिंह, सचिव हरि नारायण सिंह, जय शंकर शर्मा, महासचिव मुनीर आलम, प्रखंड अध्यक्ष सासाराम राजद नेता शुभरात्रि घुसी, जंभेश्वर चौधरी, विनोद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सूर्यपुरा, किसान प्रकोष्ठ रामजी चौधरी, अनिल कुमार, सुनील कुमार, भोला सिंह, उमेश शर्मा, शेषनाथ यादव, साईं प्रसाद सिंह, सोमनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।