
सासाराम (रोहतास) अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस को ध्यान में रखकर ही एसोसिएशन द्वारा मानवाधिकार कार्य पखवाड़ा एक दिसंबर से चलाया जा रहा है जो इस महीने के पन्द्रह दिसंबर तक चलेगा। ये बात जिलाध्यक्ष ईo नवीन सिन्हा ने मानवाधिकार दिवस पर स्थानीय पवित्र बंधन पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गोरख नाथ लाल, सेवा निवृत मुख्य प्रबंधक, एसo बीo आईo और जिलाध्यक्ष ईo नवीन सिन्हा एवं मीडिया सचिव संजय कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री सिन्हा ने मानवाधिकार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और इस बात पर बल दिया कि अधिकारों की रक्षा तभी संभव है जब कर्तव्य को भी समझा जायेगा। मानवाधिकार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और भेदभाव को रोकना है।मानवाधिकार में स्वास्थ्य, आर्थिक, सामाजिक और शिक्षा का अधिकार भी शामिल है। मानवाधिकार जनता के वे मूलभूत अधिकार है जिससे मनुष्य को नस्ल, जाति, भाषा, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग के आधार पर न तो उन्हें प्रताड़ित किया जा सकता है और न ही उन्हें देने से वंचित किया जा सकता है। जहा तक रोहतास जिले का सवाल है भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन (नई दिल्ली) की जिला इकाई द्वारा पिछले साल 2020 में कोरोना जैसी भयंकर स्तिथि में लॉक डाउन में आए हुए अप्रवासी मजदूरों के लिए लगातार दो महीने तक भोजन की व्यस्था कराई गई। यह संगठन इसके अतिरिक्त जिले में पर्यावरण, विधिक जागरूकता, सामाजिक चेतना और स्वास्थ सेवा जैसे जनउपयोगी, समाज कल्याण कार्य कर रहा है। संघठन द्वारा समय समय पर महिलाओं के लिए, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और प्रताड़ना को रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में जनता के सारे अधिकारों की रक्षा और समाज उपयोगी कार्यों को करने की बात सभी सदस्यों से कही। वही जिला महिला प्रमुख प्रज्ञा सिन्हा ने नारी समानता और सहभागिता के अधिकारों पर चर्चा की। वही नगर प्रभारी सुजीत कुमार और मीडिया सचिव ने संगठन विस्तार की बात की, जिससे जन उपयोगी कार्यों में मदद मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला प्रमुख प्रज्ञा सिन्हा, नगर प्रभारी सुजीत कुमार, कल्याण सचिव आर्किटेक्ट हिमांशु श्रीवास्तव, चंद्रभूषण कुमार उपाध्यक्ष, डॉक्टर उमेश कुमार सोसल प्रतेक्शन, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिमेष रंजन संघठन सचिव, संजय कुमार सिन्हा, डॉक्टर सुजीत कुमार, विकाश कुमार, अनुराग कुमार उप सचिव यूथ, मनोज कुमार सिंह, मुन्ना राम सोनी, दिनेश तिवारी, अधिवक्ता सह मीडिया सचिव संजय तिवारी प्रमुख थे।