
- धरना आठवें दिन भी जारी
दानापुर (पटना) 6 सूत्री मांगों को लेकर अधिवक्ता संघ का धरना शनिवार को भी जारी रहा, जिसके कारण न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत अधिवक्ताओं के बहिष्कार के कारण विफल रहा । विदित हो की अधिवक्ता पिछले 16 दिनो से न्यायिक कार्य नही कर रहें हैं।आज धरनास्थल पर संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन के अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। धरना को संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन, महासचिव अनिल कुमार सिंह, वरीय सदस्य राज किशोर शर्मा अशोक कुमार सिंह، शिव कुमार यादव، रामनाथ सिंह यादव, मीडिया प्रभारी नवाब आलम ने संयुक्त रूप से सभा को संबोधित किया अपने संबोधन में एक स्वर में अधिवक्ताओं ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आज धरना को महिला सदस्यों विद्या लक्ष्मी, प्रजेश कुमारी ने भी संबोधित किया। आज धरना में लिपि संघ के अध्यक्ष शिव प्रसाद भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए और धरना को संबोधित और समर्थन दिया और लिपि संघ ने भी काम से अलग रखने की बात कही। आज धरना पर बैठने वाले अधिवक्ताओं में रामनाथ सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, विनोद पाठक, विजय पोद्दार, जितेंद्र शर्मा, राजीव कुमार राजू , दिलीप कुमार सिन्हा, अरुण कुमार, विजय कुमार, इंदु कुमारी, अभिनव कुमार झा, अरुण कुमार, रणवेश कुमार शामिल हुए।
