
सासाराम (रोहतास) राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ द्वारा सासाराम समाहरणालय के सामने किसानों के खाद, बीज की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय सिंह तथा संचालन जिला राजद के प्रधान महासचिव राज किशोर सिंह यादव ने किया। धरना को जिला अध्यक्ष गिरजा चौधरी ने संबोधित करते हुए किसानों की खाद की समस्या को लेकर भारत सरकार एवं बिहार सरकार को जिम्मेवार ठहराया। धरना को पटना प्रमंडल राजद संगठन के सहायक प्रभारी शिव संत सिंह कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसान विरोधी है। इसे किसानों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। केवल शराब एवं शराबियों के चक्कर में अहम मुद्दों से ध्यान भटका रही है। धरना कार्यक्रम में किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष कालिका सिंह, युवा राजद के जिला अध्यक्ष जितेंद्र नटराज, वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज यादव, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जयराम सिंह अकेला, राजद के सचिव हरि नारायण सिंह यादव, सासाराम प्रखंड अध्यक्ष मुनीर आलम, महासचिव मुखिया जय शंकर शर्मा, अलमदार हुसैन किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष, रामलाल राम, विमल कुमार सिंह, युवा राजद प्रदेश महासचिव अनिल कुमार यादव, दीपक कुमार, वीरेंद्र साह, रामचंद्र सिंह यादव, सुनील कुमार सिंह, साहिब सिंह कुशवाहा, शमशुल हक अंसारी सहित बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
